Vastu Tips For Money: घर में पैसे कहां रखने चाहिए? ये है घर और तिजारी में पैसे रखने की सही दिशा

Vastu Tips For Money: वास्तु के अनुसार, घर में हर चीज को रखने की एक सही दिशा होती है। खासतौर से तिजोरी को अगर सही दिशा में रखा जाए तो धन की वृद्धि होती है। यहां से आप घर में पैसे रखने की सही दिशा जान सकते हैं।

Authored by: सृष्टिUpdated May 29 2025, 12:59 IST
वास्तु के अनुसार, किस दिशा में रखें पैसा?01 / 06

वास्तु के अनुसार, किस दिशा में रखें पैसा?

अक्सर लोग खूब मेहनत के पास पैसे इकट्ठे करते हैं लेकिन किसी ने किसी कारण से उनके घर में पैसे टिकते नहीं हैं। इसका कारण वास्तु दोष हो सकता है। हर चीज को रखने की एक सही दिशा होती है। आपको पैसा और तिजोरी रखने की भी सही दिशा के बारे में पता होना चाहिए। इससे आपके घर में बरक्कत आएगी।

​उत्तर दिशा​02 / 06

​उत्तर दिशा​

वास्तु के अनुसार उत्तर दिशा के देवता भगवान कुबेर होते हैं। इसलिए इस दिशा में पैसे या तिजारो रखना शुभ होता है। इस दिशा में तिजारो रखने से पैसे में वृद्धि भी होती है।

​दक्षिण दिशा​03 / 06

​दक्षिण दिशा​

उत्तर दिशा के अलावा दक्षिण दिशा शुभ होती है। इस दिशा में भी आप अपने पैसे या फिर धन की तिजारो रख सकते हैं। इस दिशा में धन इकट्ठा करना भी शुभ होता है।

अशुभ दिशा04 / 06

अशुभ दिशा

इतना ही नहीं, उत्तर-पूर्व दिशा को पैसे संचित करने के लिए सबसे अच्छी जगह माना जाता है। लेकिन उत्तर-पूर्व, दक्षिण-पूर्व और दक्षिण-पश्चिम कोने में तिजोरी या धन रखने की अलमारी नहीं रखनी चाहिए।

ध्यान दें05 / 06

ध्यान दें

धन के ऊपर सोना रखना शुभ नहीं माना जाता है। घर के किसी भी कोने में पैसे को खुले तौर पर या इधर-उधर नहीं रखना चाहिए। पैसे को साफ-सुथरा रखना चाहिए और उसे कूड़ा-कचरा से दूर रखना चाहिए।

तिजोरी में अंधेरा06 / 06

तिजोरी में अंधेरा

पैसे को इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के पास नहीं रखना चाहिए। तिजोरी को अंधेरे में नहीं रखना चाहिए, बल्कि उसे ऐसे स्थान पर रखना चाहिए जहां थोड़ी बहुत रोशनी हो सके।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!