वास्तु शास्त्र में उत्तर दिशा को भगवान कुबेर और माता लक्ष्मी की दिशा माना जाता है। इसलिए इस दिशा पर विशेष ध्यान देना चाहिए। अगर आप घर की उत्तर दिशा में कुछ खास चीजें रखते हैं तो आपके जीवन में धन-धान्य की कभी कमी नहीं होगी। चलिए आपको बताते हैं उत्तर दिशा में किन चीजों को रखना शुभ होता है।
अगर आप अपनी उत्तर दिशा की सकारात्मकता को बढ़ाना चाहते हैं तो वहां पर शाइन करने वाली चीजें रखें। कहते हैं इससे मनी लक भी शाइन होता है। आप इस दिशा में ग्लास या मिरर से बनने वाली चीजें या शोपीस रख सकते हैं।
उत्तर दिशा के बिल्कुल मध्य में या फिर उत्तर से उत्तर-पूर्व के बीच में एक छोटा सा मंगल कलश जरूर रखें। आप इसके लिए तांबे या फिर मिट्टी के कलश का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। ध्यान रहे कि हर दिन इस कलश का पानी बदलना है। यह मंगल कलश आपके जीवन के हर क्षेत्र में मंगलता लेकर आएगा।
जीवन में खुशहाली लाने के लिए इस जगह पर हरे रंग के कुछ छोटे पौधे जरूर रखें। यहां आप मनी प्लांट, एरिका पाम आदि पौधे सकते हैं। इससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
इस दिशा में स्वच्छ जल का चित्र लगाना भी बेहद शुभ होता है। कहते हैं इससे धन-धान्य की कभी कमी नहीं होती।
बच्चों द्वारा प्राप्त की गई शील्ड, मेडल या अवॉर्ड भी उत्तर दिशा में रखने चाहिए। कहते हैं इससे अवॉर्ड में निरंतर वृद्धि होती है और पढ़ाई या करियर में ग्रोथ भी मिलती है।
घर की उत्तर दिशा में मिरर लगाना भी शुभ होता है। कहते हैं इससे व्यक्ति के करियर से लेकर धन-संपदा तक में वृद्धि होती है।