Unlucky Plants: घर में भूल से भी न लगाएं ये पौधे, हो जाएंगे बर्बाद!

Unlucky Plants For Home: वास्तु की मानें तो घर में पेड़-पौधे रखते समय विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। क्योंकि कुछ ऐसे पौधे भी होते हैं जिन्हें घर में लगाना अशुभ माना जाता है। जानिए इन अनलकी पौधों के बारे में।

Authored by: TNN अध्यात्म डेस्क Updated Mar 5 2024, 09:22 IST
घर में कौन से पौधे नहीं लगाने चाहिएImage Credit : Canva01 / 06

घर में कौन से पौधे नहीं लगाने चाहिए

Unlucky Plants For Home: वास्तु अनुसार घर में हर प्रकार के पौधे को नहीं लगाया जा सकता है। क्योंकि कुछ पौधे ऐसे भी होते हैं जो घर में नकारात्मक ऊर्जा लाते हैं। जिससे घर का माहौल हमेशा खराब बना रहता है। इसलिए पेड़-पौधों को रखते समय विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। आज यहां हम आपको ऐसे ही पौधों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें घर में नहीं लगाना चाहिए।

कांटेदार पौधे (Cactus)Image Credit : Canva02 / 06

कांटेदार पौधे (Cactus)

गुलाब को छोड़कर घर में अन्य कोई कांटेदार पौधे नहीं लगाने चाहिए। कहते हैं घर में कांटेदार पौधा लगाने से हमेशा कलह का माहौल बना रहता है।

बोनसाई (Bonsai)Image Credit : Canva03 / 06

बोनसाई (Bonsai)

घर में कई लोग बोनसाई का पौधा लगा लेते हैं लेकिन वास्तु अनुसार ऐसा करना गलत माना जाता है। क्योंकि ये पौधा तरक्की के रास्ते में बाधा उत्पन्न करता है। इसलिए इसे भी लगाने से बचें।

इमली (Tamarind)Image Credit : Canva04 / 06

इमली (Tamarind)

घर में इमली का पौधा भी नहीं लगाना चाहिए। कहते हैं इससे बुरी आत्माओं का वास होता है। इसलिए इसे भी घर में लगाने से बचें।

मेहंदी (Myrtle)Image Credit : Canva05 / 06

मेहंदी (Myrtle)

घर के आसपास मेहंदी का पौधा भी नहीं लगाना चाहिए। क्योंकि वास्तु अनुसार इस पौधे को घर में या घर के आसपास लगाना अशुभ माना जाता है।

कपास (Cotton)Image Credit : Canva06 / 06

कपास (Cotton)

घर में आसपास कपास का पौधा लगाना भी अशुभ माना जाता है। कहते हैं इससे घर परिवार के लोगों की प्रगति के रास्ते बंद हो जाते हैं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!