खुशियों का दौर होने वाला है शुरू, यम का नक्षत्र परिवर्तन इन 5 राशियों को बनाएगा धनवान

Pluto Uttara Ashadha Nakshatra Transit 2026 : मृत्यु के देवता यम 13 जुलाई को सूर्य के नक्षत्र में प्रवेश करने जा रहे हैं। यह गोचर कुछ राशि वालों के लिए किसी गोल्डन पीरियड से कम नहीं होगा। इस दौरान इन राशि वालों को बेहद भारी लाभ मिलने की पूरी संभावना है।

Authored by: मोहित तिवारीUpdated Jul 13 2026, 13:38 IST
यम का नक्षत्र परिवर्तन देगा लाभ01 / 07

यम का नक्षत्र परिवर्तन देगा लाभ

Pluto Uttara Ashadha Nakshatra Transit 2026 : वैदिक ज्योतिष में जहां नवग्रहों का प्रमुख स्थान है, वहीं आधुनिक ज्योतिष में यम ग्रह (प्लूटो) को गहरे परिवर्तन, पुनर्जन्म, शक्ति, नेतृत्व, अनुसंधान, गुप्त ज्ञान, बड़े बदलाव और कर्मफल का ग्रह माना जाता है। प्लूटो का किसी नक्षत्र में प्रवेश लॉन्गटर्म इफैक्ट डालता है और जीवन के उन क्षेत्रों में बदलाव लाता है, जहां लंबे समय से ठहराव बना हुआ हो। 13 जुलाई 2026 को दोपहर 3 बजकर 28 मिनट पर प्लूटो कुंभ राशि में रहते हुए सूर्य के नक्षत्र उत्तराषाढ़ा में प्रवेश करेगा। यह गोचर 7 फरवरी 2027 तक प्रभावी रहेगा। उत्तराषाढ़ा नक्षत्र के स्वामी सूर्य हैं, जो आत्मबल, नेतृत्व, प्रशासन, सम्मान, सरकारी पद, प्रसिद्धि और सफलता के कारक माने जाते हैं। ऐसे में परिवर्तन के ग्रह प्लूटो का सूर्य के नक्षत्र में प्रवेश कई राशियों के लिए करियर, प्रतिष्ठा और आर्थिक उन्नति के नए अवसर लेकर आ सकता है। हालांकि पारंपरिक वैदिक ज्योतिष में प्लूटो का उपयोग नहीं किया जाता, लेकिन आधुनिक वैदिक ज्योतिष में इसके प्रभावों का अध्ययन सहायक रूप से किया जाता है। आइए जानते हैं कि यह गोचर किन राशि वालों को लाभ देने वाला साबित होगा।

​उत्तराषाढ़ा नक्षत्र क्यों होता है खास​02 / 07

​उत्तराषाढ़ा नक्षत्र क्यों होता है खास​

उत्तराषाढ़ा नक्षत्र को स्थायी विजय, नेतृत्व, अनुशासन, धैर्य और प्रतिष्ठा का नक्षत्र माना जाता है। इसके स्वामी सूर्य औरअधिष्ठाता विश्वदेव हैं, जो सत्य, धर्म, सदाचार और लोककल्याण का संदेश देते हैं। इस नक्षत्र में किया गया प्रयास देर से सही, लेकिन स्थायी सफलता दिलाने वाला माना जाता है। जब प्लूटो जैसा परिवर्तनकारी ग्रह इस नक्षत्र में आता है तो व्यक्ति को जीवन में बड़े और स्थायी परिवर्तन देखने को मिल सकते हैं।

​मेष राशि​03 / 07

​मेष राशि​

मेष राशि के जातकों को इस गोचर से आर्थिक लाभ और करियर में प्रगति के अच्छे संकेत मिल रहे हैं। आय के नए स्रोत बन सकते हैं और प्रभावशाली लोगों से संपर्क बढ़ेगा। यदि आप किसी नए व्यवसाय, स्टार्टअप या निवेश की योजना बना रहे हैं तो सकारात्मक परिणाम मिलने की संभावना है। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी और रुके हुए कार्य गति पकड़ेंगे।

​मिथुन राशि​04 / 07

​मिथुन राशि​

मिथुन राशि वालों के लिए यह गोचर भाग्य में वृद्धि और नए अवसरों का संकेत दे रहा है। विदेश यात्रा, उच्च शिक्षा, शोध, आध्यात्मिक कार्य और सरकारी मामलों में सफलता मिलने के योग हैं। मीडिया, पत्रकारिता, आईटी और शिक्षा क्षेत्र से जुड़े लोगों को नई उपलब्धियां प्राप्त हो सकती हैं। वरिष्ठ लोगों का सहयोग आपके लिए लाभदायक रहेगा।

​सिंह राशि​05 / 07

​सिंह राशि​

इस गोचर का सबसे अधिक लाभ सिंह राशि के जातकों को मिलने की संभावना है, क्योंकि उत्तराषाढ़ा के स्वामी सूर्य आपकी राशि के भी स्वामी हैं। करियर में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं और उच्च अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। यदि लंबे समय से प्रमोशन या पदोन्नति का इंतजार कर रहे हैं तो शुभ समाचार मिल सकता है। राजनीति, प्रशासन, सरकारी सेवा, रक्षा, प्रबंधन और नेतृत्व से जुड़े लोगों को विशेष सफलता मिलने के योग हैं। समाज में मान-सम्मान और प्रभाव भी बढ़ेगा।

​तुला राशि​06 / 07

​तुला राशि​

तुला राशि के लिए यह गोचर रचनात्मकता, शिक्षा और संतान पक्ष में शुभ परिणाम देने वाला रहेगा। कला, फिल्म, फैशन, मीडिया, डिजाइन, लेखन और डिजिटल कंटेंट से जुड़े लोगों को नई पहचान मिल सकती है। प्रेम संबंधों में स्थिरता आएगी और अविवाहित लोगों के लिए अच्छे रिश्ते आने की संभावना बनेगी। विद्यार्थियों के लिए भी यह समय उपलब्धियों से भरा हो सकता है।

​कुंभ राशि​07 / 07

​कुंभ राशि​

प्लूटो आपकी ही राशि में गोचर कर रहे हैं, इसलिए यह समय आपके व्यक्तित्व और करियर में बड़े बदलाव लेकर आ सकता है। नई योजनाओं की शुरुआत होगी और पुराने संघर्षों का अंत हो सकता है। स्टार्टअप, टेक्नोलॉजी, रिसर्च, इंजीनियरिंग, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डिजिटल बिजनेस और सामाजिक नेतृत्व से जुड़े लोगों के लिए यह समय विशेष रूप से अनुकूल रहेगा। आपकी निर्णय क्षमता मजबूत होगी और लंबे समय के लिए लाभ देने वाले अवसर प्राप्त हो सकते हैं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!