स्पोर्ट्स

विंबलडन फाइनल हारने के बाद एलेक्जेंडर ज्वेरेव ने इंस्टाग्राम पर किया अजीबोगरीब पोस्ट

Wimbledon 2026 Men's Singles Final: फाइनल के बाद ज्वेरेव ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट की जिसमें वह रनर-अप ट्रॉफी के साथ विजेता सिनर के बगल में खड़े हैं। उन्होंने लिखा, “यह वो ट्रॉफी नहीं है जो मैं उठाना चाहता था, लेकिन इस पर गर्व है।"

Image

अलेक्जेंडर ज्वेरेव (फोटो साभार- alexzverev123)

Wimbledon 2026 Men's Singles Final: विंबल्डन 2026 के पुरुष सिंगल्स फाइनल में हार के बाद एलेक्जेंडर ज्वेरेव भले ही उस ट्रॉफी से खुश नहीं थे जो उन्हें मिली, लेकिन उन्होंने अपने सफर पर गर्व जताया। रविवार को फाइनल में टॉप सीड जानिक सिनर ने जर्मन खिलाड़ी को 6-7(7), 7-6(2), 6-3, 6-4 से हराकर लगातार दूसरी बार विंबल्डन खिताब अपने नाम किया।मैच के बाद प्रेजेंटेशन सेरेमनी में ज्वेरेव ने सिनर को दिल से बधाई दी और उन्हें ‘दुनिया का सबसे बेहतरीन खिलाड़ी’ बताया। मजाकिया अंदाज में उन्होंने कहा, “सबसे पहले जानिक, अब मैं तुम्हें ज्यादा पसंद नहीं करता। मैं तुमसे लगातार 9 बार हार चुका हूं।”

रनर-अप ट्रॉफी के साथ किया पोस्ट

फाइनल के बाद ज्वेरेव ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट की जिसमें वह रनर-अप ट्रॉफी के साथ विजेता सिनर के बगल में खड़े हैं। उन्होंने लिखा, “यह वो ट्रॉफी नहीं है जो मैं उठाना चाहता था, लेकिन इस पर गर्व है। पिछले दो हफ्तों में आपके सपोर्ट के लिए शुक्रिया। अगले साल फिर मिलेंगे @wimbledon।” इसके अलावा उन्होंने कहा कहा, “जानिक को बधाई। उसने एक बार फिर दिखाया कि वह दुनिया का बेस्ट खिलाड़ी क्यों है। फाइनल वीकेंड पर सेंटर कोर्ट साझा करना शानदार था। यहां होना सम्मान की बात है। अफसोस कि नतीजा मेरे पक्ष में नहीं रहा, लेकिन पहले बधाई तुम्हें।”

कोचिंग टीम को भी दिया क्रेडिट

ज्वेरेव ने सिनर की टीम की भी तारीफ की। उन्होंने कहा, “जानिक की टीम को भी बधाई। आप लोग कई सालों से साथ हैं। आपने टॉप-10 के बाहर से शुरुआत की और ग्रैंड स्लैम चैंपियन व वर्ल्ड नंबर-1 तक का सफर तय किया। यह टीम एफर्ट है। जानिक खुद इसे मानता है। आप लोग वाकई इसके हकदार हैं।”

सिनर का दबदबा जारी

इस जीत के साथ सिनर ने अपना पांचवां ग्रैंड स्लैम और 2026 सीजन का पहला मेजर खिताब जीता। वह विंबल्डन पुरुष सिंगल्स खिताब का बचाव करने वाले 10वें खिलाड़ी बने। ज्वेरेव के खिलाफ उनकी जीत का सिलसिला अब 10 मैचों तक पहुंच गया है। इटालियन खिलाड़ी ने फ्रेंच ओपन से जल्दी बाहर होने के बाद शानदार वापसी की और साल का छठा एटीपी खिताब जीता। वहीं ज्वेरेव का लगातार दूसरा ग्रैंड स्लैम जीतने का सपना टूट गया, भले ही वह लगातार दूसरे मेजर फाइनल में पहुंचे थे।

Aditya Sahu
आदित्य साहू author

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों... और देखें

End of Article