सूट-बूट में विंबलडन फाइनल देखने पहुंचे 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी, तस्वीरें हुईं वायरल

Vaibhav Suryavanshi Wimbledon Look: टीम इंडिया के सबसे युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी बेशक अपने अंतरराष्ट्रीय टी20 डेब्यू में इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में कुछ खास नहीं कर पाए लेकिन चर्चा में वो लगातार बने रहे। सीरीज खत्म होने के बाद भी वैभव सुर्खियों में हैं और इसकी वजह बना है उनका विंबलडन टेनिस चैंपियनशिप के फाइनल को देखने के लिए पहुंचना। सूट-बूट में वैभव की शानदार तस्वीरें अब वायरल हैं।

Authored by: शिवम अवस्थीUpdated Jul 13 2026, 10:21 IST
चर्चा में वैभव का विंबलडन लुकImage Credit : AI Generated Image01 / 08

चर्चा में वैभव का विंबलडन लुक

टेनिस जगत का सबसे प्रतिष्ठित व सबसे पुरानी ग्रैंड स्लैम चैंपियनशिप विंबलडन का फाइनल हर साल चर्चा का विषय बनता है। ये सिर्फ दो खिलाड़ियों के बीच मैच की वजह से नहीं होता, बल्कि इसे देखने आने वाली दुनिया भर की तमाम हस्तियों को लेकर भी होता है। क्रिकेट जगत से इस बार भी तमाम नामी हस्तियां विंबलडन फाइनल देखने पहुंची, लेकिन पहली बार उनके बीच एक खास चेहरा था, वो थे वैभव सूर्यवंशी।

विंबलडन फाइनल देखने पहुंचे भारतीय क्रिकेटरImage Credit : Instagram/AbhishekSharma02 / 08

विंबलडन फाइनल देखने पहुंचे भारतीय क्रिकेटर

विंबलडन 2026 टेनिस चैंपियनशिप का फाइनल इस बार भी तमाम सितारों की मौजूदगी में हुआ। रॉयल बॉक्स से लेकर आम दर्शकों के बीच भी तमाम बड़े नाम मौजूद रहे। इस दौरान भारतीय क्रिकेट के बीच कई खास चेहरे यहां नजर आए, जिसमें सचिन तेंदुलकर से लेकर युवराज सिंह और अभिषेक शर्मा भी मौजूद रहे।

पहली बार विंबलडन में वैभव सूर्यवंशीImage Credit : Instagram/AbhishekSharma03 / 08

पहली बार विंबलडन में वैभव सूर्यवंशी

इंग्लैंड में अपनी पहली अंतरराष्ट्रीय टी20 सीरीज खेलने गए वैभव सूर्यवंशी भी इस दौरान विंबलडन फाइनल देखने पहुंचे। वो इस मौके पर अपने साथी ओपनर अभिषेक शर्मा के साथ नजर आए।

वैभव और अभिषेक का विंबलडन लुकImage Credit : Instagram/AbhishekSharma04 / 08

वैभव और अभिषेक का विंबलडन लुक

जहां अभिषेक शर्मा ब्राउन रंग के सूट में बेहद डैशिंग नजर आ रहे थे। वहीं, पहली बार विंबलडन देखने पहुंचने 15 वर्षीय भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस दौरान ब्लैक सूट और टाई लुक में अलग ही नजर आ रहे थे।

सूर्यवंशी ने शेयर किया अपना फोटोशूटImage Credit : Instagram/VaibhavSooryavanshi0305 / 08

सूर्यवंशी ने शेयर किया अपना फोटोशूट

वैभव सूर्यवंशी ने विंबलडन में अपना फोटोशूट भी कराया जिस दौरान वो अलग-अलग पोज़ देते नजर आए। वैभव इसी के साथ सबसे कम उम्र में में उन चुनिंदा क्रिकेटरों की फेहरिस्त में शामिल हो गए जिन्होंने सेंटर कोर्ट पर विंबलडन फाइनल का लुत्फ उठाया।

युवराज सिंह का अभिषेक जैसा लुकImage Credit : Instagram/AbhishekSharma06 / 08

युवराज सिंह का अभिषेक जैसा लुक

पूर्व दिग्गज भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह भी विंबलडन फाइनल देखने पहुंचे और उनका लुक हूबहू अपने शिष्य व भारतीय ओपनर अभिषेक शर्मा से मेल खाता दिखा। युवराज और वैभव की साथ में तस्वीर भी चर्चा का विषय बनी।

रोजर फेडरर के साथ सचिन तेंदुलकर और ब्रायन लाराImage Credit : Instagram/Sachintendulkar07 / 08

रोजर फेडरर के साथ सचिन तेंदुलकर और ब्रायन लारा

हर साल की तरह इस बार भी टेनिस फैन पूर्व महान भारतीय बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर विंबलडन फाइनल देखने मौजूद रहे और वो यहां वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज व खास दोस्त ब्रायन लारा के साथ पहुंचे थे। इन दोनों क्रिकेटरों की टेनिस के महान पूर्व खिलाड़ी स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर के साथ खूब सुर्खियों में हैं।

यानिक सिनर लगातार दूसरी बार बने चैंपियनImage Credit : Instagram/JannikSinner08 / 08

यानिक सिनर लगातार दूसरी बार बने चैंपियन

अगर विंबलडन फाइनल मैच की बात करें तो लगातार दूसरे साल इटली के यानिक सिनर ने इस प्रतिष्ठित खिताब को अपने नाम किया। ये उनका दूसरा विंबलडन खिताब साबित हुआ। फाइनल में सिनर ने जर्मनी के अलेक्जेंडर ज़्वेरेव को 6-7 (7), 7-6 (2), 6-3, 6-4 से हराकर ट्रॉफी अपने नाम की।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!