अगर आप जिम जाते हैं तो ये खबर आपके बेहद काम आएगी। जिम में सिर्फ घंटों पसीना बहाना ही काफी नहीं होता, वर्कआउट से पहले शरीर को सही एनर्जी देना भी जरूरी होता है। जिम से पहले अगर आप प्री वर्कआउट लेते हैं तो इसका असर आपके वर्कआउट में देखने को मिलेगा। आइए जानते हैं प्री वर्कआउट लेने के फायदे और जिम जाने से पहले क्या खाना चाहिए।
जिम में वजन उठाने और कठिन एक्सरसाइज करने के लिए शरीर को एनर्जी मिलती है।
जब शरीर में एनर्जी की कमी नहीं होती तो आप एक्सरसाइज पर ज्यादा फोकस कर पाते हैं।
अगर आपके शरीर में एनर्जी रहेगी तो आप बेहतर तरीके से ट्रेनिंग कर पाएंगे, जिससे मसल्स ग्रोथ में मदद मिल सकती है।
अगर आप सुबह जिम जाते हैं तो एक केला खाकर वर्कआउट कर सकते हैं। इसके अलावा ओट्स, ब्लैक कॉफी, पीनट बटर और ब्रेड भी अच्छा विकल्प हैं।
आमतौर पर वर्कआउट शुरू करने से करीब 30 मिनट से 1 घंटे पहले प्री वर्कआउट लेना अच्छा माना जाता है।