​<strong>ढाई दिन ग्रहण योग का प्रकोप, बेहद संभलकर रहें ये 5 राशियां</strong>

Grahan Yog 2025: 10 दिसंबर 2025 की सुबह 2 बजकर 22 मिनट पर चंद्रमा सिंह राशि में प्रवेश कर चुके हैं। उन्होंने यहां पहले से मौजूद केतु के साथ युति बना ली है। केतु के साथ युति बनाने से ग्रहण योग का निर्माण हो गया है। ग्रहण योग के चलते कुछ राशि वालों को काफी सावधानी बरतने की आवश्यकता है। चंद्रमा इस राशि में ढाई दिनों तक रहेंगे। आइए जानते हैं कि किन राशि वालों के लिए यह समय अच्छा नहीं रहेगा और इसके अशुभ प्रभाव से बचने के लिए क्या उपाय करें?

Authored by: मोहित तिवारीUpdated Dec 10 2025, 17:34 IST
सिंह में बना ग्रहण योग01 / 06

सिंह में बना ग्रहण योग

​Grahan Yog 2025: 10 दिसंबर 2025 सुबह 2:22 बजे से चंद्रमा ने सिंह राशि में प्रवेश कर केतु के साथ पूर्ण युति बना ली है, जिससे ग्रहण योग बन गया है। इस योग के दौरान मन भटकाता है, नींद उड़ जाती है और पुरानी नकारात्मक यादें सताती हैं व विरोधी सक्रिय हो जाते हैं। चंद्रमा यहां ढाई दिनों तक रहेंगे। आइए जानते हैं कि किन राशि वालों के लिए इस समय संभलने की आवश्यकता है और इस समय को अच्छा बनाने के लिए क्या उपाय करने चाहिए।​

वृषभ राशि02 / 06

वृषभ राशि

घर, माता के स्वास्थ्य या संपत्ति से जुड़ी परेशानी बढ़ सकती है। वाहन या प्रॉपर्टी का कोई काम न करें। मां या घर की महिलाओं से वाद-विवाद टालें। मुख्य द्वार पर स्वास्तिक बनाएं और शाम को घी का दीपक जलाएं। घर में सकारात्मकता बनी रहेगी।

कर्क राशि 03 / 06

कर्क राशि

चंद्रमा आपका स्वामी ग्रह है और केतु से ग्रसित होने के कारण परिवार में छोटी बातें बड़ा रूप ले सकती हैं। ऑफिस में बिना वजह समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक जोखिम, नया लोन या निवेश पूरी तरह टाल दें। घर के बुजुर्गों या जीवनसाथी से बहस बिल्कुल न करें। शाम को सफेद चंदन का तिलक लगाएं और चंद्रमा को जल अर्घ्य दें। मन को अपार शांति मिलेगी।

सिंह राशि04 / 06

सिंह राशि

यह ग्रहण योग आपकी अपनी राशि में बन रहा है, इसलिए मानसिक बेचैनी, आत्मविश्वास की कमी, सिरदर्द और अकारण डर रह सकता है। कोई भी बड़ा फैसला चाहे नौकरी, पैसा या रिश्ते का इस समय बिल्कुल न लें। रात में अकेले बाहर न निकलें। वाणी पर संयम रखें और क्रोध को काबू में रखें। पीली हल्दी की छोटी गांठ जेब में या गले में बांधकर रखें और शाम को घी का दीपक जलाएं।

कुंभ राशि 05 / 06

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों के लिए यह योग दिक्कत पैदा करने वाला होगा। जीवनसाथी या प्रेमी से अचानक गलतफहमी या दूरी बढ़ सकती है। पुरानी बातें दोबारा न उठाएं। घर में रोज गंगाजल छिड़कें और ‘ॐ नमः शिवाय’ का जप करते रहें। प्यार और धैर्य से बात करें, ये दिन जल्दी निकल जाएंगे।

मीन राशि 06 / 06

मीन राशि

शारीरिक-मानसिक थकान, अनिद्रा, पेट में भारीपन या सिरदर्द रह सकता है। रात में फोन-टीवी देर तक न चलाएं, नमक कम खाएं और हल्का सात्विक भोजन लें। मानसिक परेशानी होने की आशंका है। सोने से पहले ‘ॐ केतवे नमः’ 21 बार जपें और सिरहाने पानी का गिलास रखकर सुबह दूर फेंक दें। नकारात्मक ऊर्जा दूर हो जाएगी।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!