Maha Shivratri Bhog 2024: इस महाशिवरात्रि भगवान शिव को इन 5 चीजों का जरूर लगाएं भोग, खुल जाएगी किस्मत

Maha Shivratri Bhog 2024: पंचांग अनुसार इस साल महाशिवरात्रि का त्योहार 8 मार्च को मनाया जाएगा। इस दिन भगवान शिव की विधि विधान पूजा की जाती है। यहां जानिए महाशिवरात्रि पर किन चीजों का भोग लगाने से भोलेनाथ होंगे प्रसन्न।

Authored by: TNN अध्यात्म डेस्क Updated Mar 4 2024, 12:17 IST
भगवान शिव के प्रिय भोग01 / 06

भगवान शिव के प्रिय भोग

Maha Shivratri Bhog 2024: प्रत्येक वर्ष फाल्गुन कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाता है। इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा की जाती है। इस साल ये त्योहार 8 मार्च को मनाया जाएगा। हिंदू धार्मिक मान्यताओं अनुसार महाशिवरात्रि पर शिवजी और माता पार्वती का विवाह हुआ था। इसलिए हर साल इस खास दिन को शिव भक्त धूमधाम से मनाते हैं। यहां आप जानेंगे महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव को किन चीजों का भोग लगाना चाहिए।

हलवा02 / 06

हलवा

महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव को हलवे का भोग लगाना शुभ माना जाता है। कहते हैं इस भोग से महादेव की विशेष कृपा प्राप्त होती है।

खीरImage Credit : Canva03 / 06

खीर

महाशिवरात्रि पर भगवान शिव को आप चावल की खीर या मखाने की खीर का भोग लगा सकते हैं। इससे शुभ फल की प्राप्ति होती है।

मालपुआImage Credit : Canva04 / 06

मालपुआ

महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव को मालपुआ का भोग लगाना अत्यंत शुभ होता है। ये भगवान शिव का प्रिय भोग माना जाता है।

लस्सीImage Credit : Canva05 / 06

लस्सी

महाशिवरात्रि पर भगवान शिव को लस्सी का भोग भी लगा सकते हैं। इस भोग से महादेव प्रसन्न होंगे। इससे भोलेनाथ की विशेष कृपा बरसने लगेगी।

ठंडाईImage Credit : Canva06 / 06

ठंडाई

महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव को ठंडाई का भोग लगाना भी शुभ माना जाता है। कई शिव भक्त इस भोग को पूजा में जरूर शामिल करते हैं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!