भूलने की बीमारी किस विटामिन की कमी से होती है, डाइट में कैसे करें शामिल

बार-बार चीजें भूलना हमेशा उम्र या किसी गंभीर बीमारी का संकेत नहीं होता। ऐसा किसी खास विटामिन कमी से भी हो सकता है। जानिए भूलने की बीमारी किस विटामिन की कमी से होती है, डाइट में कैसे करें शामिल

Authored by: Avni BagrolaUpdated Sep 21 2026, 09:29 IST
विटामिन की कमी से मेमोरी लॉसImage Credit : Canva01 / 07

विटामिन की कमी से मेमोरी लॉस

अल्जाइमर तो मेमोरी लॉस होने के पीछे कई कारण हो सकते हैं। लेकिन इनमें एक शरीर में किसी खास विटामिन की कमी भी है। जानिए किस विटामिन की कमी से भूलने की बीमारी हो सकती है और उसे डाइट में कैसे शामिल करें।

विटामिन B12Image Credit : Canva02 / 07

विटामिन B12

विटामिन B12 शरीर के नर्वस सिस्टम और रक्त कोशिकाओं के सामान्य कामकाज के लिए जरूरी पोषक तत्व है। इसकी कमी होने पर कमजोरी, हाथ-पैर में झनझनाहट, भ्रम और याददाश्त से जुड़ी परेशानी जैसे लक्षण दिखाई दे सकते हैं।

दूध और दही को डाइट में जगह देंImage Credit : Canva03 / 07

दूध और दही को डाइट में जगह दें

दूध और दूसरे डेयरी उत्पाद विटामिन B12 के प्राकृतिक स्रोतों में शामिल हैं। रोज की संतुलित डाइट में दूध, दही या अन्य डेयरी खाद्य पदार्थ शामिल किए जा सकते हैं।

मछली और मांस से मिलता है B12Image Credit : Canva04 / 07

मछली और मांस से मिलता है B12

मछली, मांस और चिकन जैसे पशु-आधारित खाद्य पदार्थों में विटामिन B12 प्राकृतिक रूप से पाया जाता है। इसलिए नॉन-वेज खाने वालों के लिए संतुलित मात्रा में इन खाद्य पदार्थों को डाइट का हिस्सा बनाना B12 की जरूरत पूरी करने में मदद कर सकता है।

अंडा Image Credit : Canva05 / 07

अंडा

जो लोग अंडा खाते हैं, उनके लिए यह B12 पाने का एक सुविधाजनक खाद्य विकल्प है। इसे नाश्ते या दिन के किसी अन्य भोजन में संतुलित मात्रा में शामिल किया जा सकता है।

सोया प्रोडक्ट्सImage Credit : Canva06 / 07

सोया प्रोडक्ट्स

सोया मिल्क, टोफू जैसे सोया प्रोडक्ट्स में भी विटामिन b12 होता है।

जांच कराएंImage Credit : Canva07 / 07

जांच कराएं

अगर भूलने की समस्या के साथ हाथ-पैर में झनझनाहट, कमजोरी, संतुलन बिगड़ना या भ्रम जैसी परेशानी भी हो, तो डॉक्टर से सलाह लेना बेहतर है। B12 की कमी मिलने पर उपचार केवल डाइट ही नहीं, बल्कि डॉक्टर की सलाह के अनुसार टैबलेट या इंजेक्शन पर भी निर्भर कर सकता है

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!