बॉक्स ऑफिस

Hanuman Ansh Box Office: 350 करोड़ी होने से बाद इतनी दूर है 'हनुमान अंश', जानें अब तक की कमाई

Hanuman Ansh Box Office Collection: शोभिनव सत्या और पूर्णिमा तिवारी की फिल्म 'हनुमान अंश' को रिलीज हुए 45 दिन हो गए हैं। यह फिल्म अभी भी शानदार कमाई कर रही है।

Image

जबरदस्त कमाई कर रही है 'हनुमान अंश' (Pic Credit: Instagram)

Hanuman Ansh Box Office Collection: विशाल चतुर्वेदी के निर्देशन में बनी स्पिरिचुअल ड्रामा फिल्म 'हनुमान अंश' (Hanuman Ansh) की कमाई बॉक्स ऑफिस पर रुकने का नाम नहीं ले रही है। इस मूवी को सिनेमाघरों में अब तक 45 दिन हो गए हैं। खास बात यह है कि 45 दिनों के बाद भी यह करोड़ों रुपये का कलेक्शन कर रही है। अब जो ट्रेड रिपोर्ट्स सामने आई हैं उसके मुताबिक 'हनुमान अंश' दुनिया भर में 350 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने की ओर बढ़ रही है। बीते रविवार को फिल्म की कमाई में जबरदस्त उछाल देखने को मिला। तो चलिए देखते हैं अब तक यह मूवी कितने करोड़ रुपये अपने खाते में जोड़ चुकी है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: सिद्धार्थ-कियारा करने वाले हैं दूसरे बच्चे का स्वागत? Salman Khan ने कहा, 'जल्द ही एक और...')

45वें दिन 'हनुमान अंश' ने कमाए इतने करोड़

Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक 'हनुमान अंश' ने 45वें दिन भारत में 13.75 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। इस मूवी ने शनिवार को 9.75 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था। ताजा आंकड़ों के बाद फिल्म का भारत में कुल नेट कलेक्शन 271.88 करोड़ रुपये हो गया है जबकि इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 321.05 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है। वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर इस मूवी ने 45वें 1.50 करोड़ रुपये कमाए हैं। 'हनुमान अंश' का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 347.05 करोड़ रुपये पहुंच गया है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Daayra Box Office Day 3: करीना-पृथ्वीराज की फिल्म ने पकड़ी रफ्तार, तीसरे दिन हुई इतनी कमाई)

350 करोड़ क्लब में जल्द होगी एंट्री

'हनुमान अंश' की कमाई देखने के बाद यह कहना गलत नहीं होगा कि दुनिया भर में यह जल्द 350 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लेगी। इस फिल्म में शोभिनव सत्य, चंदन आनंद, विहान शेडगे, अनिल रस्तोगी, सुगंधा मल्होत्रा, भागवंदास पटेल और नेहा परांजपे जैसे कलाकार नजर आ रहे हैं। 'हनुमान अंश' आध्यात्मिक गुरु नीम करोली बाबा के जीवन और उनकी आध्यात्मिक यात्रा से प्रेरित फिल्म है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article