जब भी सूर्य देव धनु और मीन राशि में प्रवेश करते हैं तब खरमास लग जाता है। 15 दिसंबर को सूर्य देव धनु राशि में गोचर शुरू करने जा रहे हैं। इसलिए इस दिन से खरमास का आरंभ हो जाएगा जो 14 जनवरी तक रहेगा। जानिए ये अवधि किन राशि वालों के लिए शुभ साबित होगी।
खरमास में मिथुन राशि वालों को नौकरी से जुड़ा शुभ समाचार सुनने को मिलेगा। आर्थिक परेशानियां दूर हो जाएंगी। ये समय आपके लिए लकी साबित होगा।
खरमास में मेष राशि वालों को धन कमाने के कई अवसर प्राप्त होंगे। पुराने निवेश से भी अच्छा मुनाफा होगा। करियर में सफलता मिलेगी।
खरमास में सिंह राशि वालों की आर्थिक परेशानियां दूर हो जाएंगी। करियर में आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा। लंबे समय से अटके हुए काम पूरे होंगे। मन मुताबिक नौकरी मिलने वाली है।
खरमास का महीना वृश्चिक राशि वालों के लिए खुशियों की सौगात लेकर आएगा। आपके वेतन में वृद्धि हो सकती है। प्रमोशन मिलने के भी प्रबल आसार हैं।