जया किशोरी अपनी कथाओं और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से अक्सर लोगों का मार्गदर्शन करती रहती हैं। जया किशोरी की प्रेरणादायक बातें सदैव सकारात्मक रहने और जीवन में आगे बढ़ते रहने की प्रेरणा देती हैं। यहां जानिए जया किशोरी के अनमोल विचार।
जया किशोरी कहती हैं किसी की बुरी सोच पर अपने स्तर को नीचे न गिराए। तात्पर्य अपनी सोच को हमेशा ऊंची रखें।
जया किशोरी कहती हैं कि लोगों से प्यार तो कब से करते आ रहे हैं लेकिन अब थोड़ा खुद से भी प्यार कर लेते हैं। अगर खुश रहना चाहते हैं तो पहले अपने से प्यार करना सीखें।
किसी भी व्यक्ति की हरकतें बता देती हैं कि उसकी बातों में कितनी ज्यादा सच्चाई है।
जया किशोरी कहती हैं कि जब बचपन में लगी ठोकर ने कभी हमें चलने से नहीं रोका तो फिर आज छोटी सी हार से कैसे चलना रोक दें?
जया किशोरी कहती हैं कि जिम्मेदारी आपकी है क्योंकि ये जिंदगी भी आपकी है।
जया किशोरी कहती हैं कि व्यक्ति को अपनी उड़ान हमेशा ऊंची रखनी चाहिए और नजरें हमेशा नीची रखनी चाहिए। (इस आर्टिकल की फोटो जया किशोरी जी के इंस्टाग्राम से ली गई हैं)