वास्तु शास्त्र में कई शुभ पौधों का वर्णन किया गया है। जिन्हें घर पर लगाने से सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है। लेकिन हम आपको एक ऐसे पौधे के बारे में बताएंगे जो धन को आकर्षित करता है। साथ ही मां लक्ष्मी की विशेष कृपा भी दिलाता है। इस पौधे को लगाने के लिए अक्षय तृतीया का दिन सबसे शुभ माना जाता है। जानिए ये कौन सा पौधा है।
यहां हम बात कर रहे हैं शमी प्लांट के बारे में। ये पौधा भगवान शिव और माता लक्ष्मी के साथ-साथ शनि देव का भी प्रिय माना जाता है। ऐसा कहते हैं कि ये पौधा धन को आकर्षित करता है।
कहते हैं जिस घर में शमी प्लांट होता है वहां हमेशा खुशहाली और समृद्धि बनी रहती है। लेकिन इसे दक्षिण दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। अगर दक्षिण दिशा में इसे रखने की सही जगह नहीं है तो आप इसे घर के ईशान कोण यानी पूर्वोत्तर दिशा में भी लगा सकते हैं।
शाम के समय इस पौधे के समक्ष दीपक जरूर जलाना चाहिए। कहते हैं इससे आर्थिक स्थिति मजबूत होने लगती है।
इस पौधे की शनिवार के दिन आराधना करने से शनि दोष से मुक्ति मिलती है। इसके अलावा ये पौधा शनि की साढ़े साती से भी मुक्ति दिलाता है।
यदि विवाह में दिक्कतें आ रही हैं तो इस पौधे के पास 45 दिनों तक घी का दीया जरूर जलाएं। कहते हैं इससे शादी-ब्याह से जुड़ी सारी दिक्कतें दूर हो जाती हैं।
शमी के पौधे को गंदगी वाले स्थान पर भूलकर भी नहीं रखना चाहिए। कहते हैं इस पौधे के आस-पास कूड़ा, कचरा और करकट नहीं होना चाहिए। इससे आर्थिक तंगी आ सकती है। (डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई जानकारी मान्यताओं पर आधारित है। timesnowhindi.com इसकी सटीकता या विश्वसनीयता की पुष्टि नहीं करता है। इसलिए किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की राय जरूर लें।)