Guru Gochar 2025: आगामी 5 दिसंबर 2025 को दोपहर ठीक 3 बजकर 38 मिनट पर देवगुरु बृहस्पति अतिचारी चलते हुए वक्री अवस्था में ही कर्क राशि से निकलकर मिथुन राशि में प्रवेश कर जाएंगे। यह गोचर 11 मार्च 2026 तक चलेगा। वक्री और अतिचारी होने की वजह से इसका असर बहुत तेज, गहरा और लंबे समय तक रहने वाला होगा। इस गोचर का सबसे पावरफुल और लाइफ-चेंजिंग असर सिर्फ इन चार राशियों पर पड़ेगा। आइए जानते हैं कि वे कौन सी राशियां हैं, जिनके लिए यह गोचर अच्छा रहेगा।
गुरु आपके तृतीय भाव में आएंगे। इससे आपका कॉन्फिडेंस लेवल स्काई हाई हो जाएगा। साहस और हिम्मत कई गुना बढ़ जाएगी। भाई-बहन, पड़ोसी और दोस्तों से भरपूर सपोर्ट और फायदा मिलेगा। छोटी-छोटी ट्रिप्स से बहुत बड़ा बेनिफिट होगा। राइटिंग, स्पीकिंग, मार्केटिंग, सेल्स, मीडिया, कोचिंग जैसे फील्ड में बंपर सक्सेस मिलेगी। नए प्रोजेक्ट या बिजनेस आइडिया शुरू करने का सबसे परफेक्ट टाइम है। मेष वालों के लिए यह हर काम में आगे बढ़ने और जीतने वाला पीरियड है।
गुरु आपकी अपनी राशि यानी लग्न भाव में आएंगे। आपका पूरा पर्सनैलिटी ग्लो करने लगेगी। कॉन्फिडेंस और चार्म कई गुना बढ़ जाएगा। लोग आपकी बात मानेंगे और आपका प्रभाव हर जगह पड़ेगा। हेल्थ एकदम टॉप क्लास रहेगी। पुरानी कमजोरियां दूर हो जाएंगी। नए कपड़े, नया लुक, नई कार और जो मन चाहे खरीदने का मजा आएगा। अविवाहित लोगों के लिए शादी के स्ट्रॉन्ग योग बन रहे हैं। मिथुन वालों के लिए 'यह मैं ही बेस्ट हूं' वाला फीलिंग और पावर देने वाला समय है। 5 दिसंबर 2025 से अगले 4 महीने आपकी लाइफ के लिए सबसे लकी, सबसे पावरफुल और सबसे हैप्पी महीने साबित होंगे।
गुरु आपके 11वें भाव यानी कर्म भाव में आएंगे। यह गुरु की सबसे स्ट्रॉन्ग पोजीशन मानी जाती है। आपकी जॉब में बड़ा प्रमोशन मिल सकता है। आपकी सैलरी में भारी इजाफा होगा। आपको हाई-लेवल पोस्ट वाली नई जॉब मिल सकती है। बिजनेस करने वालों को बहुत बड़ा एक्सपैंशन मिलेगा। नए कॉन्ट्रैक्ट्स और बिजनेस डील्स होंगे। आपकी सोसाइटी और ऑफिस में इज्जत-पोजीशन बहुत बढ़ेगी। सरकारी जॉब या लीडरशिप रोल में आप टॉप पर रहेंगे। कुछ मिलाकर यह आपके लिए गोल्डन पीरियड साबित होगा। सिंह राशि वालों के लिए यह करियर का सबसे बेस्ट टाइम साबित होगा।
गुरु आपके छठे में आएंगे। गुरु यहां आने के बाद शत्रु, बीमारी और कर्ज तीनों को खत्म कर देंगे। आपकी लंबे समय से चल रही हेल्थ प्रॉब्लम्स जड़ से खत्म हो जाएंगी। पुराना कर्ज बहुत तेजी से चुकता होने लगेगा। नए लोन लेने की नौबत नहीं आएगी। कोर्ट-केस, लीगल प्रॉब्लम्स आपके फेवर में खत्म हो जाएंगे। ऑफिस में छिपे दुश्मन हार मान लेंगे। आपको अच्छा ट्रांसफर या प्रमोशन मिलेगा। बॉडी और माइंड दोनों में हल्कापन और फ्रेश एनर्जी महसूस होगी। धनु वालों के लिए यह समय 'सारी प्रॉब्लम्स एक साथ खत्म' वाला पीरियड है।
यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।