कहते हैं कि गंगा दशहरा के दिन देवी गंगा का पृथ्वी पर अवतरण हुआ था। इस खास दिन को इस साल 5 जून को सेलिब्रेट किया जाएगा। गंगा दशहरा के दिन शिवलिंग पर कुछ विशेष चीजें चढ़ाने सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। यहां हम आपको उन्हीं चीजों के बारे में बता रहें हैं।
बेलपत्र भगवान शिव को काफी प्रिय है। गंगा दशहरा के शुभ दिन पर तो आपको शिवलिंग पर कम से कम 3 या 5 बेलपत्र चढ़ाना ही चाहिए। इससे आपपर और आपके परिवार पर भगवान शिव की कृपा बरसेगी।
कहते हैं कि गंगा दशहरा के दिन शिवलिंग पर गंगाजल चढ़ाने से मोक्ष की प्राप्ति होती है। गंगाजल चढ़ाने से आपके और आपके परिवार के पापों का नाश हो जाएगा।
शिवलिंग पर चंदन चढ़ाना चाहिए। खासतौर से सफेद चंदन का लेप लगाने से शिव जी का विशेष आशीर्वाद मिलता है। आपको गंगा दशहरा के दिन ये उपाय आजमाना ही चाहिए। चंदन चढ़ाने से आपको मानसिक शांति भी मिलती है।
गंगा दशहरा के दिन शिवलिंग पर सफेद फूल चढ़ाना चाहिए। शिवलिंग पर सफेद फूल को चढ़ाने से घर में खुशियों का वास होता है। आपको इस रंग के फूल चढ़ाने ही चाहिए।
गंगा दशहरा के दिन शिवलिंग पर दूध चढ़ाने से भोलेनाथ खुश होते हैं। कहते हैं कि ऐसा करने से रोग-दोष से मुक्ति मिलती है। आपको बस ताजे दूध का इंतजाम करना चाहिए।
अगर आप शनि दोष से परेशान हैं तो गंगा दशहरा के दिन आपको शिवलिंग पर शमी के पत्ते जरूर चढ़ाना चाहिए। ऐसा करने से शनि दोष से मुक्ति मिलती है।