Croma पर iPhone 17 Pro के बेस मॉडल की कीमत 1,30,490 रुपये बताई गई है। MRP के मुकाबले ग्राहकों को करीब 4,410 रुपये की बचत हो रही है। इसके अलावा फोन के 512GB और 1TB मॉडल को आप 1,49,990 रुपये और 1,69,490 रुपये में खरीद सकते हैं।
iPhone 17 Pro Max के 256GB मॉडल को Croma पर 1,43,990 रुपये में लिस्ट किया गया है। यानी इसकी MRP के मुकाबले करीब 5,910 रुपये की बचत हो रही है। वहीं 512GB मॉडल की कीमत 1,63,990 रुपये, 1TB मॉडल की कीमत 1,83,990 रुपये और 2TB मॉडल की कीमत 2,22,990 रुपये बताई गई है।
Croma के ऑफर के तहत बैंक कार्ड से खरीदारी करने पर अतिरिक्त बचत का मौका भी मिल रहा है। AU Bank क्रेडिट कार्ड से 6 महीने की नो-कॉस्ट EMI लेने पर 5 फीसदी तक का डिस्काउंट मिल सकता है। इस ऑफर में अधिकतम 10,000 रुपये तक की बचत की जा सकती है।
iPhone 17 Pro सीरीज खरीदते समय पुराने फोन को एक्सचेंज करके अतिरिक्त फायदा भी लिया जा सकता है। एक्सचेंज बोनस आपके पुराने फोन की एक्सचेंज वैल्यू के आधार पर तय होगा।