Chandra Gochar 2025:1 दिसंबर 2025 की रात ठीक 11 बजकर 17 मिनट पर चंद्रमा मीन राशि को छोड़कर मेष राशि में गोचर कर चुके है। ग्रहों के सेनापति मंगल की राशि मेष अग्नि तत्व की ऊर्जावान राशि है और चंद्रमा का यहां आना मन में नई ताजगी, उत्साह और साहस लाता है। इससे पिछले ढाई दिन से चल रहा विषयोग भी खत्म हो गया है। इससे मानसिक शांति वापस आएगी। अब निर्णय लेने की क्षमता बढ़ेगी, रिश्तों में मधुरता आएगी और रुके काम तेजी से बनने लगेंगे। आइए जानते हैं किन राशियों को सबसे ज्यादा फायदा होने वाला है।
चंद्रमा आपकी ही राशि में आए हैं। इससे आपका आत्मविश्वास आसमान छुएगा। रुके हुए सारे काम एक झटके में पूरे हो जाएंगे। नई शुरुआत के लिए यह समय बेहतरीन है। बॉस आपकी तारीफ करेंगे। लव रिलेशनशिप में मधुरता बढ़ेगी और स्वास्थ्य भी शानदार रहेगा। पिछले दिनों का सारा तनाव गायब हो जाएगा।
चंद्रमा आपके नवम भाव में आएंगे। भाग्य पूरी तरह साथ देगा। रुका हुआ पैसा वापस आएगा, लंबी यात्रा सफल होगी, विदेश जाने का सपना पूरा हो सकता है। पिता या गुरु से विशेष मदद मिलेगी। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा और कोई बड़ा शुभ समाचार मिलेगा।
चंद्रमा आपके सातवें भाव में गोचर करेंगे। दांपत्य जीवन में खुशियां लौटेंगी, जीवनसाथी से भरपूर सहयोग मिलेगा। बिजनेस पार्टनरशिप में नया करार हो सकता है। अविवाहितों के लिए अच्छे रिश्ते आएंगे। पुराने झगड़े सुलझ जाएंगे।
चंद्रमा आपके पंचम भाव में आएंगे। प्रेम संबंधों में नई रोमांचक शुरुआत होगी। संतान से खुशखबरी मिल सकती है। पढ़ाई-लिखाई में शानदार सफलता मिलेगी। शेयर मार्केट या निवेश से लाभ होगा। क्रिएटिव कामों में जबरदस्त सफलता मिलेगी।
चंद्रमा आपके तीसरे भाव में गोचर करेंगे। पराक्रम और साहस बढ़ेगा। छोटी यात्राएं सफल होंगी। भाई-बहनों से रिश्ते मधुर होंगे। लेखन, मीडिया या कम्युनिकेशन से जुड़े कामों में बड़ी सफलता मिलेगी। सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स बढ़ेंगे।
चंद्रमा आपके दूसरे भाव में आएंगे। धन लाभ के जबरदस्त योग बन रहे हैं। रुका हुआ पैसा वापस आएगा। परिवार में सुख-शांति बढ़ेगी। वाणी बहुत मधुर हो जाएगी, लोग आपकी बात मानेंगे। खाने-पीने का भरपूर आनंद मिलेगा।