Chandra Gochar 2025: 10 नवंबर दोपहर 1:02 बजे चंद्रमा ने कर्क राशि में गोचर किया है। इसके साथ ही चंद्रमा ने कर्क में पहले से मौजूद देवगुरु बृहस्पति के साथ युति बना ली है। इससे गजकेसरी राजयोग का निर्माण हो गया है। यह दुर्लभ योग धन, बुद्धि, मान-सम्मान और सुख-समृद्धि देने वाला है आइए जानते हैं कि यह योग किन राशि वालों के लिए ज्यादा शुभ रहेगा?
यह योग आपके धन भाव में बन रहा है। इससे बैंक बैलेंस बढ़ेगा, वेतन वृद्धि, बोनस या निवेश से मुनाफा हो सकता है। व्यापार में नई डील पक्की होगी। इसके साथ ही ग्राहक बढ़ेंगे। पुराना बकाया पैसा वापस मिल सकता है। परिवार में सुख-शांति रहेगी, घर में कोई शुभ कार्य हो सकता है। आर्थिक तंगी दूर होगी और भविष्य के लिए सेविंग मजबूत होगी। यह समय आपके लिए धन वृद्धि का द्वार खोलेगा।
कर्क राशि में चंद्रमा और बृहस्पति की युति से गजकेसरी योग लग्न में बन रहा है। यह आपके व्यक्तित्व को और मजबूत बनाएगा। करियर में बड़ा ब्रेक जैसे प्रमोशन, नई जिम्मेदारी या व्यापार में विस्तार आदि देखने को मिल सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, पुराना कर्ज चुक जाएगा या नया निवेश सफल रहेगा। स्वास्थ्य में सुधार आएगा, मानसिक तनाव दूर होगा और परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। लोग आपकी बात मानेंगे, आत्मविश्वास बढ़ेगा। यह समय आपके लिए सुनहरा है। नई शुरुआत के लिए समय बेस्ट है।
इस दौरान वैवाहिक जीवन में मधुरता आएगी, अविवाहितों को अच्छा रिश्ता मिल सकता है। बिजनेस पार्टनरशिप मजबूत होगी, नई साझेदारी सफल रहेगी। स्वास्थ्य समस्याएं दूर होंगी, पुरानी बीमारी में राहत मिलेगी। कानूनी या संपत्ति विवाद सुलझेगा। रिश्तों में विश्वास बढ़ेगा, सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। यह समय आपके लिए स्थिरता और सुख का है।
मीन राशि वालों के लिए इस योग से भाग्योदय होगा। विदेश यात्रा, उच्च शिक्षा या नई नौकरी के योग बन रहे हैं। पुराने रुके काम पूरे होंगे, कानूनी मामला सुलझेगा। आध्यात्मिक शांति मिलेगी, मन धार्मिक कार्यों में लगेगा। परिवार का सहयोग बढ़ेगा, पिता या गुरु से लाभ होगा। यह समय आपके लिए नई ऊंचाइयों का है। आपके सपने सच हो सकते हैं।
यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।