ज्योतिष की मानें तो घर में कुत्ता पालने से ग्रह-दोष तो दूर होते ही हैं साथ ही धन-धान्य में भी वृद्धि होती है। कहते हैं कुत्ता पालने से घर को किसी की बुरी नजर नहीं लगती। चलिए जानते हैं कुत्ता पालना क्यों शुभ होता है।
घर में कुत्ता पालने से सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है। आर्थिक स्थिति हमेशा अच्छी रहती है। क्योंकि कुत्ता पालने से सभी तरह की नकारात्मकता दूर रहती है।
घर में काले कुत्ते को पालने और उसे रोटी खिलाने से शनि दोषों से छुटकारा मिलता है। इससे शनि साढ़े साती और शनि ढैय्या का बुरा प्रभाव नहीं पड़ता।
घर में कुत्ता पालने से राहु-केतु परेशान नहीं करते। इसके अलावा इससे शनि दोष से भी मुक्ति मिलती है।
घर में कुत्ता पालने से नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है और घर में सदैव सुख-समृद्धि बनी रहती है।
कुत्ते को भैरव का वाहन भी माना जाता है। कहते हैं कुत्ते को तेल लगी रोटी खिलाने से भैरव बाबा की भी कृपा बरसती है।
लाल किताब अनुसार काला या फिर काला-सफेद रंग वाला कुत्ता पालने से संतान सुख में आ रही बाधाएं दूर हो जाती हैं।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जिन व्यक्तियों की कुंडली में केतु गृह की स्थिति सकारात्मक है उन्हें कुत्ता पालने से काफी लाभ मिलता है। ध्यान रखें कि कुत्ता पालने से पहले किसी ज्योतिष की सलाह अवश्य लें।