आज 11 अप्रैल 2026 की तिथि अंक ज्योतिष के अनुसार बेहद खास मानी जा रही है। आज का संयुक्त अंक 11 है, जिसे अत्यंत शुभ, धन, ऐश्वर्य, कर्मयोग और वित्तीय समझ का प्रतीक माना जाता है। यह अंक तेजी से सफलता दिलाने वाला और क्रिएटिविटी को बढ़ाने वाला माना जाता है। आइए जानते हैं जन्मांक के अनुसार आज का विस्तृत अंक फल..
आज नौकरी में थोड़ी चुनौतियां आ सकती हैं, लेकिन व्यवसाय में अच्छी प्रगति के योग बन रहे हैं। उच्चाधिकारी से प्रमोशन मिलने की संभावना भी है। स्वास्थ्य के मामले में साइनस से जुड़ी परेशानी हो सकती है, इसलिए सावधानी रखें। उपाय के रूप में तिल और चावल का दान करें। आज आपका शुभ रंग लाल और पीला रहेगा। भाग्य प्रतिशत 65% रहेगा।
आज कार्यों की अधिकता से थोड़ा तनाव महसूस हो सकता है, लेकिन नौकरी में प्रगति के संकेत हैं और उच्चाधिकारी का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। आज के दिन हनुमान बाहुक का पाठ करना लाभकारी रहेगा। शुभ रंग लाल और पीला रहेगा। भाग्य प्रतिशत 85% रहेगा।
गुरु और केतु के प्रभाव से नौकरी में बड़े अवसर मिल सकते हैं, हालांकि व्यापार में थोड़ा संघर्ष देखने को मिल सकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से आंखों से संबंधित समस्या हो सकती है। उपाय के रूप में श्री आदित्यहृदय स्तोत्र का पाठ करें। शुभ रंग हरा और नीला रहेगा। भाग्य प्रतिशत 75% रहेगा।
मीडिया, बैंकिंग और आईटी क्षेत्र से जुड़े लोगों को आज विशेष सफलता मिलने के योग हैं। व्यवसाय में भी लाभ के संकेत मिल रहे हैं। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। आज श्री सूक्त का पाठ करना शुभ रहेगा। आपका शुभ रंग लाल और नारंगी रहेगा। भाग्य प्रतिशत 60% रहेगा।
आज व्यवसाय में लाभ मिलने के संकेत हैं और नौकरी में उन्नति हो सकती है। लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे होने की संभावना है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। उपाय के रूप में बटुक भैरव स्तोत्र का पाठ करें। शुभ रंग लाल और पीला रहेगा। भाग्य प्रतिशत 75% रहेगा।
)आज व्यवसाय में थोड़ा संघर्ष रह सकता है, लेकिन नौकरी में शुक्र और केतु का सहयोग मिलेगा। बीपी और शुगर के मरीजों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। आज श्री गजेन्द्रमोक्ष का पाठ करना लाभकारी रहेगा। शुभ रंग हरा और बैंगनी रहेगा। भाग्य प्रतिशत 75% रहेगा।
आज व्यवसाय में अच्छी प्रगति होगी और नौकरी में सफलता के योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से सांस से जुड़े रोगियों को सतर्क रहने की आवश्यकता है। उपाय के रूप में नीले वस्त्र का दान करें। शुभ रंग हरा और बैंगनी रहेगा। भाग्य प्रतिशत 65% रहेगा।
आज का दिन नौकरी और व्यवसाय दोनों में सफलता दिलाने वाला है, खासकर बैंकिंग क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन बेहद शुभ रहेगा। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। सुंदरकांड का पाठ करना आज आपके लिए लाभकारी रहेगा। शुभ रंग लाल और पीला रहेगा। भाग्य प्रतिशत 85% रहेगा।
आज मंगल, गुरु और सूर्य का सहयोग आपको मिलेगा, जिससे व्यवसाय और नौकरी दोनों में सफलता और सम्मान प्राप्त होगा। स्वास्थ्य के मामले में पेट संबंधी समस्या हो सकती है। उपाय के रूप में उड़द और गुड़ का दान करें। शुभ रंग लाल और नारंगी रहेगा। भाग्य प्रतिशत 80% रहेगा।