वेब सीरीज

The Traitors 2: अभिषेक मल्हान ने दी मुनव्वर फारूकी को चेतावनी, गेम के चक्कर में हुआ जमकर बवाल

The Traitors 2 Abhishek Malhan Warning To Munawar Faruqui: 'द ट्रेटर्स 2' का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें गेम के बीच ही मुनव्वर फारूकी को अभिषेक मल्हान ने चेतावनी दी।

Image

The Traitors 2: अभिषेक मल्हान ने दी मुनव्वर फारूकी को चेतावनी (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

The Traitors 2 Abhishek Malhan Warning To Munawar Faruqui: बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर करण जौहर अपने धमाकेदार शो 'द ट्रेटर्स 2' के साथ दस्तक देने के लिए तैयार हैं। करण जौहर के 'द ट्रेटर्स 2' के कई प्रोमो वीडियो अभी तक सामने आ चुके हैं, जिन्होंने दर्शकों की एक्साइटमेंट भी सातवें आसमान पर पहुंचा दी है। इस बार 'द ट्रेटर्स 2' (The Traitors 2) में ऐसे कई कंटेस्टेंट्स की एंट्री होने वाली है, जो गेम को जबरदस्त रुख देते हुए नजर आएंगे। मुनव्वर फारूकी, श्वेता तिवारी, अभिषेक मल्हान, रिया चक्रवर्ती और मल्लिका शेरावत सहित कई जाने-माने सेलेब्स 'द ट्रेटर्स 2' में हाथ आजमाने वाले हैं। वहीं हाल ही में शो से जुड़ा एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें अभिषेक मल्हान खुलेआम मुनव्वर फारूकी को चेतावनी देते हुए दिखाई दिये। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: The Traitors 2 का धाकड़ प्रोमो रिलीज, मल्लिका शेरावत और मुनव्वर फारूकी ने मारी एंट्री; इस दिन होगा शुरू

'द ट्रेटर्स 2' (The Traitors 2) के लेटेस्ट वीडियो में दिखाया गया कि अभिषेक मल्हान अपने को-कंटेस्टेंट्स पर ट्रेटर को ढूंढने के लिए चिल्ला रहे थे। वहीं दूसरी ओर मुनव्वर फारूकी भी कैमरे के सामने भड़ास निकालते नजर आए। अभिषेक मल्हान वीडियो में आगे कहते दिखे, "कोई औकात नहीं है यहां मासूम की। यहां मुनव्वर फारूकी और अभिषेक मल्हान हैं तो केवल अभिषेक मल्हान ही जीतेगा।" दूसरी ओर मुनव्वर फारूकी मुस्कुराते हुए नजर आए। वीडियो में आगे दिखाया गया कि 'ट्रेटर्स 2' के टास्क में कुछ ऐसा होता है, जिससे अभिषेक मल्हान की खुशी सातवें आसमान पर पहुंच जाती है। हालांकि अब ये देखना दिलचस्प होगा कि 'द ट्रेटर्स 2' में क्या अभिषेक मल्हान और मुनव्वर फारूकी आमने-सामने आएंगे। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: 'हिम्मत और सहूलियत में फर्क होता है' छात्र आंदोलन पर देर से बोलने वाले सितारों पर Munawar Faruqui का तंज

कब शुरू हो रहा है 'द ट्रेटर्स 2'

बता दें कि करण जौहर का धमाकेदार शो 'द ट्रेटर्स 2' (The Traitors 2) 13 अगस्त से प्राइम वीडियो पर दस्तक देने के लिए तैयार है। करण जौहर का ये शो हर गुरुवार को प्राइम वीडियो पर रिलीज होगा। शो को लेकर दर्शकों का उत्साह देखने लायक है। ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि 'द ट्रेटर्स 2' लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरता है या नहीं।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article