आज 17 तारीख दिन मंगलवार है, यह 17 अंक धैर्य, आत्मबल, धन, वैभव और आर्थिक समझ का प्रतीक माना जाता है। 17 का योगफल 08 के समान प्रभाव देता है, जिसका स्वामी ग्रह शनि है। अंक 08 को परिश्रम, प्रतिष्ठा और प्रसिद्धि का प्रतीक माना जाता है। आइए अपने जन्मांक के आधार पर जानें कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा?
जॉब और व्यवसाय - आईटी, बैंकिंग और कॉर्पोरेट सेक्टर से जुड़े लोगों को सूर्य और गुरु के सहयोग से प्रगति के अवसर मिल सकते हैं। नौकरी में प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिलने की संभावना है। व्यवसाय में भी आगे बढ़ने के संकेत हैं। स्वास्थ्य - कफ से संबंधित समस्याएं परेशान कर सकती हैं। आज का उपाय: श्री सूक्त का पाठ करें। भाग्य प्रतिशत: 75% । शुभ रंग: नारंगी, पीला । शुभ अंक: 02, 03
जॉब और व्यवसाय- कार्यस्थल पर काम का दबाव बढ़ सकता है। हालांकि अंक 01 और 09 से जुड़े लोगों का सहयोग व्यापार में लाभ दिला सकता है। स्वास्थ्य - स्वास्थ्य सामान्य और संतुलित रहने की संभावना है। आज का उपाय: श्री सूक्त का पाठ करें। भाग्य प्रतिशत: 75% । शुभ रंग: हरा, सफेद । शुभ अंक: 03, 09
आज का दिन आपके लिए अवसरों से भरा हो सकता है। गुरु का प्रभाव मजबूत रहेगा, जिससे नौकरी में बड़ी सफलता या नया अवसर मिल सकता है। व्यवसाय में भी उन्नति के संकेत हैं। हालांकि पेट से जुड़ी समस्या परेशान कर सकती है, इसलिए खानपान का ध्यान रखें। मूंग और गुड़ का दान करना शुभ रहेगा। हरा और बैंगनी रंग आपके लिए लाभकारी हैं, भाग्य प्रतिशत 65% रहेगा। शुभ अंक: 02, 09
आज का दिन आईटी, बैंकिंग और मीडिया से जुड़े लोगों के लिए अच्छा साबित हो सकता है। राहु, केतु और शनि के प्रभाव से व्यवसाय में लाभ के योग बन रहे हैं। नौकरी में भी अपेक्षित सफलता मिल सकती है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। चावल और तिल का दान करना आपके लिए शुभ रहेगा। हरा और बैंगनी रंग लाभकारी हैं, भाग्य प्रतिशत 70% रहेगा। शुभ अंक: 05, 08
आज आपके लिए उन्नति और सफलता के संकेत हैं। नौकरी में प्रमोशन या नए अवसर मिल सकते हैं, वहीं व्यवसाय में रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। अंक 01 और 09 से जुड़े लोगों से लाभ मिलने की संभावना है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। गेहूं और गुड़ का दान करना शुभ रहेगा। सफेद और पीला रंग आपके लिए भाग्यशाली हैं, भाग्य प्रतिशत 80% रहेगा। शुभ अंक: 03, 08
आज का दिन करियर में उन्नति का संकेत दे रहा है। शुक्र और केतु का सहयोग आपको नौकरी और व्यवसाय दोनों में लाभ दिला सकता है। वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा, जिससे काम आसान होगा। शुगर के मरीजों को विशेष सावधानी रखने की जरूरत है। गुड़ और गेहूं का दान करना लाभकारी रहेगा। पीला और लाल रंग शुभ हैं, भाग्य प्रतिशत 70% रहेगा। शुभ अंक: 04, 08
आज आप अपने काम से संतुष्ट रहेंगे और व्यवसाय में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। नौकरी में शनि और शुक्र का सहयोग प्रमोशन या उन्नति दिला सकता है। स्वास्थ्य के मामले में साइनस से जुड़ी परेशानी हो सकती है, इसलिए सतर्क रहें। सात प्रकार के अनाज का दान करना शुभ रहेगा। नीला और बैंगनी रंग आपके लिए लाभकारी हैं, भाग्य प्रतिशत 75% रहेगा। शुभ अंक: 05, 08
आज का दिन आपके लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है। शनि का प्रभाव आपको व्यवसाय में सफलता दिला सकता है और नौकरी में प्रमोशन के योग बन सकते हैं। छात्रों के लिए भी समय अनुकूल रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। धार्मिक पुस्तकों का दान करना लाभकारी रहेगा। आसमानी और सफेद रंग शुभ हैं, भाग्य प्रतिशत 85% रहेगा। शुभ अंक: 04, 07
आज नौकरी में मंगल और केतु का सहयोग मिलेगा, जिससे कार्यों में तेजी आएगी। व्यवसाय में रुका हुआ धन वापस मिलने की संभावना है और आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है। हालांकि हड्डियों से जुड़ी समस्या का ध्यान रखें। उड़द और गुड़ का दान करना शुभ रहेगा। सफेद और बैंगनी रंग लाभकारी हैं, भाग्य प्रतिशत 70% रहेगा। शुभ अंक: 03, 09