What is Black Moon: ब्लैक मून कोई आधिकारिक खगोलीय शब्द नहीं है, लेकिन समय और तिथि के हिसाब से ब्लैक मून की दो सामान्य परिभाषाएं हैं। पहला- एक ही कैलेंडर माह में होने वाली दूसरी अमावस्या। दूसरा- चार अमावस्याओं के मौसम में तीसरी अमावस्या को ब्लैक मून नाम दिया गया।
ब्लैक मून बेहद दुर्लभ खगोलीय घटना है। चूंकि चंद्र कैलेंडर पृथ्वी के कैलेंडर ईयर के लगभग समान होता है, इसलिए आम तौर पर हर महीने एक पूर्णिमा और एक अमावस्या होती है।
एक ही कैलेंडर माह में दूसरी पूर्णिमा को कभी-कभी ब्लू मून कहा जाता है। इस परिभाषा के मुताबिक, ब्लैक मून एक ही कैलेंडर माह में पड़ने वाली दूसरी अमावस्या को कहते हैं, जो ब्लू मून के एकदम विपरीत होता है।
ब्लैक मून की घटना लगभग हर 29 माह में एक बार होती है और समय और तिथि के अनुसार ब्लैक मून का सबसे आम प्रकार है। दूसरी परिभाषा के मुताबिक, ब्लैक मून का मतलब एक सीजन में चार नए चांद होते हैं तो तीसरे नए चांद को ब्लैक मून कहा जाता है।
भारत में ब्लैक मून नए साल की पूर्व संध्या में देखा गया है, जबकि अमेरिका में एक दिन पहले दिखाई दिया है और अगर आप लोग ब्लैक मून का दीदार नहीं कर पाए हैं तो आपको अब मई 2026 में ब्लैक मून दिखाई देगा।