पृथ्वी ही नहीं, इन ग्रहों और उनके चंद्रमाओं पर मौजूद हैं दुर्लभ ज्वालामुखी, देखें उनका संसार

Solar System Volcanoes: पृथ्वी पर मौजूद ज्वालामुखी की खबरों से आप सभी तो वाकिफ होंगे, लेकिन क्या आप जानते हैं कि हमारे सौरमंडल में मौजूद अन्य ग्रहों में भी ज्वालामुखी मौजूद हैं। ऐसे में आज हम पृथ्वी के बाहर अन्य ग्रहों और उनके चंद्रमाओं में मौजूद 5 ज्वालामुखियों के बारे में जानेंगे जिनमें मंगल ग्रह के सबसे ऊंचे पर्वत ओलिंपस मॉन्स पर मौजूद ओलिंपस मॉन्स ज्वालामुखी भी शामिल हैं।

Slideshow/s by: अनुराग गुप्ताUpdated Dec 11 2024, 11:36 IST
ज्वालामुखियों का संसारImage Credit : NASA/iStock01 / 06

ज्वालामुखियों का संसार

Solar System Volcanoes: फिलीपीन के केंद्रीय नीग्रोस द्वीप पर माउंट कनलाओन ज्वालामुखी में हाल ही में विस्फोट से हर कोई वाफिक है, लेकिन हम आप लोगों को हमारे सौरमंडल में मौजूद 5 ऐसे ज्वालामुखियों के बारे में बताएंगे, जिनके बारे में शायद ही आप लोगों को पता होगा।

ओलिंपस मॉन्सImage Credit : NASA/iStock02 / 06

ओलिंपस मॉन्स

Olympus Mons: मंगल ग्रह पर स्थित ओलिंपस मॉन्स हमारे सौरमंडल का सबसे ऊंचा पर्वत है। साथ ही यह सबसे बड़ा ज्वालामुखी भी है, जो एरिजोना राज्य के बराबर क्षेत्र में फैला हुआ है। ओलंपस मॉन्स के उत्तरपश्चिमी किनारे पर हालिया लावा 20 लाख साल पहले प्रवाहित हुआ था। (फोटो साभार: NASA)

डूम मॉन्स Image Credit : NASA/iStock03 / 06

डूम मॉन्स

Doom Mons: डूम मॉन्स रिंग प्लैनेट के नाम से मशहूर शनि ग्रह के चंद्रमा टाइटन पर स्थित है जिसका नाम 'द लॉर्ड ऑफ द रिंग्स' के माउंट डूम के नाम पर रखा गया है। डूम मॉन्स एक क्रायोवोलकैनो है, जो पिघली हुई चट्टानों की बजाय विभिन्न किस्मों (पानी, मीथेन, अमोनिया इत्यादि) की पिछली हुई बर्फ को उगलते हैं। (फोटो साभार: NASA वीडियो स्क्रीनशॉट)

लोकीImage Credit : NASA/iStock04 / 06

लोकी

Loki: हमारे सौरमंडल में सबसे ज्यादा सक्रिय ज्वालामुखीय पिंड सबसे बड़े ग्रह बृहस्पति के चंद्रमा आयो (Io) पर मौजूद है और लोकी आयो का सबसे बड़ा और सबसे सक्रिय ज्वालामुखी है जिसका व्यास 200 किमी है। लोकी एक विशाल लावा झील है, जो लगभग हर 540 पृथ्वी दिनों में फटती है। (फोटो साभार: iStock)

मारियस हिल्सImage Credit : NASA/iStock05 / 06

मारियस हिल्स

Marius Hills: मारियस हिल्स अपने चंद्रमा पर मौजूद सबसे बड़ा ज्वालामुखीय गुंबद क्षेत्र है जिसमें 500 मीटर तक ऊंचे कई गुंबद हैं। जब तक चंद्रमा की चट्टान को पृथ्वी पर नहीं लाया गया था तब तक इस बात पर बहस हो रही थी कि हमारा आकाशीय साथी कभी ज्वालामुखीय दुनिया था या नहीं? हालांकि, विश्लेषण के बाद यह स्पष्ट हो गया कि बड़े काले धब्बे प्राचीन लावा प्रवाह थे। (फोटो साभार: iStock)

माट मॉन्स Image Credit : NASA/iStock06 / 06

माट मॉन्स

Maat Mons: माट मॉन्स पृथ्वी का जुड़वां कहे जाने वाले शुक्र ग्रह पर स्थित एक विशाल ढाल ज्वालामुखी है। माट मॉन्स शुक्र का दूसरा सबेस ऊंचा पर्वत और सबसे ऊंचा ज्वालामुखी है। इससे निकलने वाला लावा 75 करोड़ साल पुराना है। (फोटो साभार: NASA)

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!