4 दिशाओं से आती हैं ट्रेनें, फिर भी कभी नहीं भिड़तीं, भारतीय रेलवे का यह कैसा अजूबा

Diamond Crossing Nagpur: क्या आपने भारत का इकलौता 'डायमंड क्रॉसिंग' देखा है? नागपुर के इस जंक्शन पर चारों दिशाओं से आती हैं ट्रेनें, फिर भी आज तक कभी नहीं हुआ एक्सीडेंट! जानें भारतीय रेलवे इंजीनियरिंग (Indian Railway) के इस अद्भुत चमत्कार का सच।

Authored by: रवि वैश्यUpdated May 2 2026, 11:11 IST
​आखिर यहां ट्रेनें टकराती क्यों नहीं?​Image Credit : Wikimedia commons01 / 07

​आखिर यहां ट्रेनें टकराती क्यों नहीं?​

क्या आपने कभी सोचा है कि ट्रेनें भी सड़क के चौराहे की तरह एक-दूसरे को पार कर सकती हैं? नागपुर में रेलवे का एक ऐसा 'डायमंड' अजूबा (​Diamond Crossing Nagpur) है, जहां चारों दिशाओं की पटरियां एक-दूसरे को काटती हैं। आइए जानते हैं आखिर यहां ट्रेनें टकराती क्यों नहीं​

Nagpur Diamond Crossing की क्या है खासियत?Image Credit : Canva/social media02 / 07

Nagpur Diamond Crossing की क्या है खासियत?

आपने दो तरफ से ट्रेन की पटरियों को कटते देखा होगा, डायमंड क्रॉसिंग इस मामले में बेहद अनोखा है। डायमंड क्रॉसिंग (Nagpur Diamond Crossing) जोकि नागपुर रेलवे स्टेशन पर स्थित है, यह भारतीय रेलवे की यह खासियत है। जहां पर चारों दिशाओं से ट्रेनों का आना जाना होता है।

Diamond Crossing कैसे काम करता है?Image Credit : Canva/social media03 / 07

Diamond Crossing कैसे काम करता है?

डायमंड क्रॉसिंग रेलवे इंजीनियरिंग की बेमिसाल उपलब्धि है और यहां चारों दिशाओं से आने वाली रेल लाइनें एक-दूसरे को काटती हैं, और ट्रेनों की लगातार आवाजाही के बावजूद टक्कर का कोई खतरा नहीं होता है, यही बात इसे खास बनाती है।

भारत का अपनी तरह का इकलौता रेलवे पॉइंटImage Credit : Canva/social media04 / 07

भारत का अपनी तरह का इकलौता रेलवे पॉइंट

यह भारत में अपनी तरह का एकमात्र रेलवे पॉइंट है, जहां चारों दिशाओं की ट्रेनें एक ही जगह से गुजरती हैं और फिर भी यहां रेलवे की व्यवस्था ऐसी कि चारों दिशाओं से ट्रेन आने के बाद भी एक्सीडेंट नहीं होता है।

ऊपर से देखने पर यह हीरे (Diamond) के आकार का दिखता हैImage Credit : Canva/social media05 / 07

ऊपर से देखने पर यह हीरे (Diamond) के आकार का दिखता है

भारत में डायमंड क्रॉसिंग नागपुर में है जो देश का एकमात्र ऐसा रेलवे जंक्शन है जहां उत्तर, दक्षिण, पूर्व और पश्चिम, चारों दिशाओं से आने वाली रेल लाइनें एक-दूसरे को काटती हैं, ऊपर से देखने पर पटरी हीरे (Diamond) के आकार की नजर आती है और इसी खूबसूरत पैटर्न की वजह से इसे 'डायमंड क्रॉसिंग' कहते हैं।

​डायमंड क्रॉसिंग भारत की प्रमुख रेलवे लाइनों को जोड़ता है Image Credit : Canva/social media06 / 07

​डायमंड क्रॉसिंग भारत की प्रमुख रेलवे लाइनों को जोड़ता है

Nagpur Diamond Crossing भारत की प्रमुख रेलवे लाइनों को जोड़ता है, मुंबई-हावड़ा, दिल्ली-चेन्नई, काजीपेट-नागपुर और नागपुर-इटारसी आदि रूट पर तमाम ट्रेनें इस डायमंड पॉइंट से होकर निकलती हैं वो भी बेहद सहजता के साथ

Nagpur Diamond Crossing पर यह सब कैसे होता है?Image Credit : Canva/social media07 / 07

Nagpur Diamond Crossing पर यह सब कैसे होता है?

नागपुर डायमंड क्रॉसिंग भारतीय रेलवे की तकनीकी दक्षता और इंजीनियरिंग के अद्भुत संतुलन का प्रतीक है। रेलवे के इंटरलॉकिंग सिस्टम और ऑटोमैटिक सिग्नलिंग टेक्नोलॉजी के साथ यहां के रेलवे स्टॉफ को इसका श्रेय जाता है जो बेहद सटीकता के साथ इस काम को अंजाम देता है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!