Top 7 TV Gossips 5 September 2026: टीवी का गलियारा रोज की तरह कई बड़ी खबरों से भरा हुआ है। छोटे पर्दे के बहुत से सितारे ऐसे हैं जो सुर्खियां बटोर रहे हैं। इस लिस्ट में सिद्धार्थ निगम से लेकर फरहाना भट्ट तक का नाम शामिल है। जहां एक तरफ सिद्धार्थ निगम ने सीक्रेट रिलेशनशिप से पर्दा उठाया है। वहीं 'बिग बॉस 20' के तीसरे कंफर्म कंटेस्टेंट की झलक सामने आई है। तो चलिए एक नजर डालते हैं टीवी से जुड़ी इन बड़ी खबरों पर-
अनीता हसनंदानी ने सलमान खान के साथ अपनी फोटो शेयर की है। फोटो में अनीता सलमान खान और पति रोहित शेट्टी के साथ सेल्फी लेती दिखीं। इसे पोस्ट करते हुए अनीता ने लिखा, "फैनगर्लिंग हमेशा के लिए।"
सिद्धार्थ निगम ने सीक्रेट रिलेशनशिप से पर्दा उठा दिया है। उन्होंने रिया ठक्कर के साथ फोटो पोस्ट कर एक रोमांटिक नोट लिखा। सिद्धार्थ निगम ने अपनी पोस्ट में बताया कि दो अजबनी, दो जिंदगी, एक मुलाकात और दोनों को ही नहीं पता था कि ये एक खूबसूरत कहानी बन जाएगी। सिद्धार्थ निगम ने पोस्ट में ये भी बताया कि लंबे वक्त तक ये रिश्ता केवल उन्हीं का रहा, क्योंकि वे इसे जीना चाहते थे।
'बिग बॉस 20' के एक और कंफर्म कंटेस्टेंट की झलक सामने आ चुकी है। जियो हॉटस्टार के इंस्टाग्राम एकाउंट पर वीडियो रिलीज हुआ है, जिसमें शख्स अपने स्टाइलिश अवतार को फ्लॉन्ट करता दिखाई दिया। इस वीडियो को देख लोगों ने अनुमान लगाया कि ये कोई और नहीं बल्कि युंग डसा हैं।
करिश्मा तन्ना और वरुण बांगेरा ने अपनी नन्ही सी जान को खूबसूरत नाम दिया है। कपल ने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर कर बताया कि उनके बेटे का नाम 'वेद तन्ना बांगेरा' है। कपल ने कैप्शन में लिखा, "जन्माष्टमी के शुभावसर पर, कान्हा जी के आशीर्वाद के साथ हम हमारे नन्हे मिरेकल का परिचय आप लोगों से करा रहे हैं।"
फरहाना भट्ट को लेकर लगातार खबरें आ रही थीं कि वह 'रोडीज' में बतौर गैंग लीडर नजर आएंगी। लेकिन अब फरहाना भट्ट ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर की है, जिसमें उन्होंने बताया कि वह इस सीजन रोडीज की गैंग लीडर नहीं बन रही हैं। क्योंकि वह खतरों के खिलाड़ी 15 के बाद ब्रेक चाहती हैं। एक्ट्रेस का कहना है कि 'खतरों के खिलाड़ी 15' ने पहले ही उनकी एनर्जी और ताकत का बहुत इस्तेमाल कर लिया है, इसलिए वह सांस लेने, रिचार्ज होने और दूसरी चीजों के लिए थोड़ा वक्त चाहती हैं।
बसीर अली ने 'रोडीज रीबर्थ' में बतौर गैंग लीडर एंट्री की है। एक वक्त था जब बसीर अली खुद रोडीज के कंटेस्टेंट थे। लेकिन अब वह शो में बतौर गैंग लीडर धूम मचाने के लिए तैयार हैं।
'मन्नत: हर खुशी पाने की' को लेकर बड़ी खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि एक्ट्रेस आयशा सिंह और अदनान खान शो को अलविदा कहने वाले हैं, क्योंकि सीरियल में जल्द ही जनरेशन लीप आने वाला है। हालांकि इस मामले पर अभी तक स्टार्स की ओर से कोई कमेंट नहीं किया गया है।