शहर

Mumbai News: मोबाइल फोन के गोदाम में लगी भीषण आग, 7 लोगों को किया गया रेस्क्यू

Mumbai News: मुंबई के लैमिंगटन रोड स्थित सरस्वती भवन में ग्राउंड फ्लोर के गोदाम में आग लग गई गई। दमकल और पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर 7 लोगों को सुरक्षित रेस्क्यू किया।

Image

मुंबई के सरस्वती भवन में लगी आग

Photo : ANI

Mumbai Fire News: मुंबई के प्रसिद्ध इलेक्ट्रॉनिक मार्केट इलाके लैमिंगटन रोड पर शनिवार देर रात एक बिल्डिंग में भीषण आग लग गई। जिससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना पर दमकल और राहत टीमें मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए अंदर फंसे 7 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। गनीमत रही कि इस घटना में कोई हताहत या घायल नहीं हुआ और समय रहते सभी लोगों को रेस्क्यू कर लिया गया।

इमारत के ग्राउंड फ्लोर पर गोदाम में भड़की आग

जानकारी के अनुसार, यह घटना लैमिंगटन रोड स्थित 'सरस्वती भवन' में हुई। रात करीब 11:33 बजे बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर बने मोबाइल फोन के एक गोदाम में अचानक आग लग गई। सूचना मिलते ही मुंबई फायर ब्रिगेड, स्थानीय पुलिस, 108 एम्बुलेंस और बीएमसी वार्ड कर्मचारियों की टीम मौके पर पहुंच गई। फायर ब्रिगेड ने इसे लेवल-1 की आग घोषित किया और आसपास के फायर स्टेशनों से दमकल की गाड़ियों को बुलाकर आग बुझाने के काम में जुट गई।

तेजी से विकराल हुई आग

घटनास्थल पर पहुंचे भाजपा पार्षद सनी सनप ने बताया कि आग रात करीब 11 बजे से 12 बजे के बीच लगी। शुरुआत में आग सामान्य लग रही थी, लेकिन गोदाम में रखे सामान के कारण यह तेजी से फैल गई और लपटें तेज हो गईं। इसके बाद आसपास के फायर स्टेशनों से भी दमकल की गाड़ियां मौके पर बुलाई गईं। उन्होंने बताया कि दमकल विभाग और पुलिस की तत्परता से आग पर काबू पा लिया गया। इमारत से सुरक्षित निकाले गए सभी सातों लोग पूरी तरह सुरक्षित हैं। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article