दुनिया की 7 सबसे घातक परमाणु पनडुब्बियां, जिन्हें देख दुश्मन भी बदल लेता है अपना रास्ता

Nuclear Submarines: अमेरिका और रूस के बीच दिन-प्रतिदिन माहौल गर्माता जा रहा है। बीते दिनों अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के पास दो परमाणु पनडुब्बियों की तैनाती का आदेश दिया। इसके बाद एक रूसी सांसद की टिप्पणी सामने आई, जिसमें उन्होंने कहा कि अमेरिकी पनडुब्बी से निपटने के लिए समुद्र में हमारी पर्याप्त पनडुब्बियां मौजूद हैं। हालांकि, ट्रंप की प्रतिक्रिया के जवाब में अभी तक क्रेमलिन ने कुछ नहीं कहा तो चलिए आज हम आपको दुनिया की सबसे घातक परमाणु पनडुब्बियों के बारे में बताएंगे।

Slideshow/s by: अनुराग गुप्ताUpdated Aug 2 2025, 16:44 IST
US-रूस के बीच छिड़ा पनडुब्बी वाला वॉकयुद्धImage Credit : IStock/ US Navy/ X01 / 07

US-रूस के बीच छिड़ा पनडुब्बी वाला वॉकयुद्ध

रूस और यूक्रेन के बीच फरवरी 2022 से युद्ध चल रहा। इसके बारे में तो सब जानते ही हैं, लेकिन ट्रंप इस युद्ध को समाप्त कराने की कोशिश कर रहे हैं और ऐसे में वह रूस पर लगातार बातचीत का दबाव बनाते रहते हैं जिसको लेकर ट्रंप ने रूस को अल्टीमेटम दिया तो दिमित्री मेदवेदेव के साथ वॉकयुद्ध छिड़ गया और आप लोग तो हालात से वाकिफ हैं ही।

ओहियो-क्लास (अमेरिका)Image Credit : IStock/ US Navy/ X02 / 07

ओहियो-क्लास (अमेरिका)

अमेरिकी नौसेना की ओहियो क्लास पनडुब्बियां बैलिस्टिक मिसाइल पनडुब्बी (SSBN) हैं जिन्हें दुनिया की सबसे खतरनाक पनडुब्बियों में से एक माना जाता है। मौजूदा समय में 14 पनडुब्बियां कार्यरत हैं, जो अमेरिका की परमाणु ताकत का आधार हैं। ओहियो क्लास पनडुब्बियों में 24 लॉन्च ट्यूब होते हैं जिन्हें नई स्टार्ट संधि के तहत 20 किया गया है। इनमें ट्राइडेंट II D5 मिसाइलें तैनात हैं। (फोटो साभार: @USNavy)

बोरई क्लास (रूस)Image Credit : IStock/ US Navy/ X03 / 07

बोरई क्लास (रूस)

रूस की बोरई क्लास पनडुब्बियां भी दुनिया की सबसे खतरनाक पनडुब्बियों में शामिल हैं। मौजूद समय पर रूस के पास 7 बोरई क्लास पनडुब्बियां हैं। इनमें 16 बुलवा बैलिस्टिक मिसाइलें तैनात की जा सकती हैं। यह पनडुब्बी 450 मीटर तक की गहराई और 29 नॉट की गति तक सुचारू ढंग से संचालित की जा सकती है। (फोटो साभार: iStock)

वर्जीनिया क्लास (अमेरिका)Image Credit : IStock/ US Navy/ X04 / 07

वर्जीनिया क्लास (अमेरिका)

अमेरिका की वर्जीनिया क्लास पनडुब्बियां टॉमहॉक क्रूज मिसाइलें, स्पीयरफिश टॉरपीडो, हार्पून एंटी-शिप मिसाइलें और परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम हैं। इसमें मौजूद कम शोर करने वाली तकनीक और इसका उन्नत सोनार सिस्टम इसे दूसरों से बेहतर बनाता है। (फोटो साभार: @USNavy)

यासेन क्लास (रूस)Image Credit : IStock/ US Navy/ X05 / 07

यासेन क्लास (रूस)

यासेन क्लास रूस की सबसे उन्नत क्रूज मिसाइल पनडुब्बियां हैं, जिसे पारंपरिक और परमाणु हमले दोनों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। यह 31 नॉट की रफ्तार तक पानी में फर्राटा लगाने की क्षमता रखती है। इस पनडुब्बी में 10 टॉरपीडो ट्यूब्स और 32 वर्टिकल लॉन्च सिस्टम (VLS) हैं, जो विभिन्न मिसाइलों को लॉन्च कर सकती है। (फोटो साभार: iStock)

वैनगार्ड क्लास (ब्रिटेन)Image Credit : IStock/ US Navy/ X06 / 07

वैनगार्ड क्लास (ब्रिटेन)

ब्रिटेन की वैनगार्ड क्लास पनडुब्बियां भी बैलिस्टिक मिसाइल पनडुब्बी हैं। मौजूदा समय में ब्रिटिश नौसेना में 4 वैनगार्ड-क्लास सेवा में हैं। यह उन्नत स्टील्थ तकनीक से लैस पनडुब्बियां 16 ट्राइडेंट II D5 बैलिस्टिक मिसाइलों को ले जा सकती हैं। (फोटो साभार: @SDA_mod)

ट्रायम्फेंट क्लास (फ्रांस)Image Credit : IStock/ US Navy/ X07 / 07

ट्रायम्फेंट क्लास (फ्रांस)

फ्रांसीसी नौसेना की ट्रायम्फेंट क्लास पनडुब्बियां 16 M45 बैलिस्टिक मिसाइलों को ले जा सकती हैं। इनमें एंटी शिपिंन मिसाइलें भी तैनात रहती हैं। (फोटो साभार: iStock)

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!