न खिड़की, न दरवाजा... फिर भी दौड़ती है ये ट्रेन! आखिर क्या है इस रहस्यमयी डिब्बे का सच?

NMG Coach Mystery: अक्सर मालगाड़ियों में दिखने वाले 'बिना खिड़की-दरवाजों' वाले रहस्यमयी डिब्बे क्या हैं? जानें NMG (New Modified Goods) कोच का सच, जिनका इस्तेमाल कार और बाइक जैसे कीमती सामानों को सुरक्षित एक शहर से दूसरे शहर पहुंचाने के लिए किया जाता है। भारतीय रेलवे के इस अनोखे और स्मार्ट ट्रांसपोर्टेशन सिस्टम के बारे में सब कुछ।

Authored by: रवि वैश्यUpdated Apr 25 2026, 12:03 IST
​क्या आपने कभी ध्यान दिया है?Image Credit : India Rail Info01 / 07

​क्या आपने कभी ध्यान दिया है?

मालगाड़ियों के पीछे कुछ ऐसे डिब्बे जुड़े होते हैं जिनमें न बैठने की जगह है, न बाहर देखने की खिड़की और न ही चढ़ने के लिए कोई दरवाजा।आखिर ये डिब्बे यहां क्या कर रहे हैं? क्या ये वाकई 'भूतिया' बोगियां हैं या इसके पीछे है कोई बड़ा लॉजिक?

​NMG ट्रेन क्या है?Image Credit : India Rail Info02 / 07

​NMG ट्रेन क्या है?

इसे भारतीय रेलवे का स्मार्ट जुगाड़ कहते हैं। पुराने ICF पैसेंजर कोच को मॉडिफाई करके Sealed मालगाड़ी बनाई जाती है जो अंदर से पूरी तरह बंद होती है।

​NMG वैगन क्यों किए जाते हैं तैयारImage Credit : India Rail Info03 / 07

​NMG वैगन क्यों किए जाते हैं तैयार

भारतीय रेल विभाग करीब 25 साल पूरे हो जाने के बाद ICF कोच को पैसेंजर ट्रेन से हटा देता है। रिटायर कोच को Newly Modified Goods रेक के नाम से ऑटो कैरियर के तौर पर इस्तेमाल होता है।

​कोच के भीतर से सभी सीटें, लाइटें और पंखों को हटा देते हैंImage Credit : India Rail Info04 / 07

​कोच के भीतर से सभी सीटें, लाइटें और पंखों को हटा देते हैं

कोच को NMG वैगन बनाने के प्रक्रिया में उसके भीतर से सभी सीटें, लाइटें और पंखों को हटा दिया जाता है और इसकी मजबूती को बढ़ाने के लिए लोहे की पट्टियां का इस्तेमाल किया जाता है।

​कोच के पिछले हिस्से में दरवाजा बनाया जाता हैImage Credit : India Rail Info05 / 07

​कोच के पिछले हिस्से में दरवाजा बनाया जाता है

कोच के सभी खिड़की और दरवाजों को लॉक करने के बाद कोच के पिछले हिस्से में दरवाजा बनाया जाता है ताकि आसानी से सामान लोड या अनलोड किया जा सके।

​ताकि वाहनों को आसानी से लोड और अनलोड किया जा सके06 / 07

​ताकि वाहनों को आसानी से लोड और अनलोड किया जा सके

न्यू मॉडिफाइड गुड्स वैगन को ऐसे तैयार करते हैं, ताकि इसमें कार, ट्रैक्टर और मिनी ट्रक जैसे वाहनों को आसानी से लोड और अनलोड किया जा सके फिर यह रेलवे का चलता फिरता सुरक्षित गोदाम हो जाता है।

आखिर खिड़की-दरवाजे क्यों नहीं होते हैं?Image Credit : India Rail Info07 / 07

आखिर खिड़की-दरवाजे क्यों नहीं होते हैं?

न्यू मॉडिफाइड गुड्स ट्रेन महंगी कारें, ट्रैक्टर, जीप, मिनी ट्रक आदि को लेकर जाती है। चोरी की आशंका को रोकने के लिए Windows और Doors लोहे से सील कर दिए जाते हैं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!