अध्यात्म

Aaj Ka Panchang 6 September 2026: आज राहुकाल और भद्रा का मंडराया संकट, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त

Aaj Ka Panchang 6 September 2026: आज 6 सितंबर को कई अशुभ योगों के साथ राहुकाल और भद्रा का साया भी मंडरा रहा है। चलिए पंचांग से जानें आज के शुभ मुहूर्त, नक्षत्र, करण और अन्य ज्योतिषीय गणना के बारे में।

Image

6 सितंबर 2026 का पंचांग

Today Panchang (6 September 2026): द्रिक पंचांग के अनुसार, आज के दिन का आरंभ भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि से हुआ है, जो कि शाम 07:29 बजे तक रहेगी। इसके बाद देर रात तक एकादशी तिथि रहेगी। आज द्वितीय चातुर्मास का 14वां दिन है। इसके अलावा कोई ओर व्रत-त्योहार नहीं है। चलिए अब पंचांग के जरिए जानें 6 सितंबर 2026 के दिन की पूरी ज्योतिषीय गणना के बारे में।

सूर्योदय एवं चन्द्रोदय

आज 6 सितंबर 2026 को सूर्योदय सुबह 6 बजकर 01 मिनट पर होगा, जबकि सूर्यास्त शाम 6 बजकर 37 मिनट पर होगा। चंद्रमा का उदय 7 सितंबर 2026 की सुबह 01 बजकर 40 मिनट पर होगा और चंद्रास्त आज दोपहर 03 बजकर 09 मिनट पर होगा।

शुभ समय

  • ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 04:30 से सुबह 05:16
  • प्रातः सन्ध्या: सुबह 04:53 से सुबह 06:01
  • अभिजित मुहूर्त: सुबह 11:54 से दोपहर 12:44
  • विजय मुहूर्त: दोपहर 02:25 से दोपहर 03:16
  • गोधूलि मुहूर्त: शाम 06:37 से शाम 07:00
  • सायाह्न सन्ध्या: शाम 06:37 से शाम 07:46
  • अमृत काल: सुबह 10:33 से दोपहर 12:03
  • निशिता मुहूर्त: रात 11:57 से सुबह 12:42 (07 सितंबर)

अशुभ समय

  • राहुकाल: शाम 05:03 से शाम 06:37
  • यमगण्ड: दोपहर 12:19 से दोपहर 01:54
  • दुर्मुहूर्त: दोपहर 04:56 से शाम 05:47
  • गुलिक काल: दोपहर 03:28 से शाम 05:03
  • भद्रा: सुबह 08:41 से शाम 07:29

नक्षत्र

नक्षत्र आद्रा से आज के दिन का आरंभ हुआ है, जो शाम 07:52 बजे तक रहेगा। इसके बाद देर रात तक नक्षत्र पुनर्वसु रहेगा।

शुभ-अशुभ योग

सिद्धि योग से रविवार के दिन का आरंभ हुआ है, जो सुबह 09:44 बजे तक रहेगा। इसके बाद देर रात तक व्यातीपात योग रहेगा। इसके अलावा विडाल योग सुबह 06:01 बजे से शाम 07:52 बजे तक रहेगा।

आज किन ग्रहों का राशि और नक्षत्र गोचर होगा?

पंचांग की गणना के अनुसार, आज किसी भी ग्रह का राशि गोचर नहीं होगा। नक्षत्र गोचर भी केवल चंद्र ग्रह का होने वाला है। आज 6 सितंबर को पुनर्वसु नक्षत्र में शाम 07:52 बजे चंद्र ग्रह गोचर करेंगे।

करण

करण वणिज दिन की शुरुआत में रहेगा, जो सुबह 08:42 बजे समाप्त होगा। इसके बाद करण विष्टि शाम 07:29 बजे तक रहेगा। वहीं, दिन के अंत में करण बव रहने वाला है।

डिस्क्लेमर: यह जानकारी दिए गए पंचांग के आधार पर तैयार की गई है। अलग-अलग क्षेत्र और पंचांग पद्धति के अनुसार तिथि एवं समय में मामूली अंतर संभव है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Nidhi Jain
निधि जैनauthor

निधि जैन Times Now नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के तौर पर जुड़ी हैं। इन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। पढ़ने और लिखने के प्रति इनकी रुचि ही इन्हें जर्नलिज्म की ओर लेकर आई। निधि अब तक हेल्थ, लाइफस्टाइल, धर्म और आध्यात्मिक विषयों पर 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं।

और पढ़ें
End of Article