जंग के मैदान में कैसे उतरी है India Army, इन फोटोज में देखती एक झलक

भारतीय सेना, जो आजादी से पहले ही दुश्मनों के दांत खट्टे करते रही है, पाकिस्तान को दो टुकड़ों में तोड़ चुकी है, सालों से देश की सीमाओं को रक्षा कर रही है और UN शांति मिशन के जरिए विश्व में शांति स्थापित करने में भी महत्वपूर्ण योगदान दे रही है। भारतीय सेना जब जंग के मैदान में उतरती है तो दुश्मनों की हालत खराब ही होती चली जाती है और फिर दुश्मन सैनिक मैदान छोड़ कर भाग जाते हैं।

Authored by: शिशुपाल कुमारUpdated Nov 9 2025, 11:06 IST
भारतीय सैनिक का युद्धाभ्यासImage Credit : Indian Army01 / 07

भारतीय सैनिक का युद्धाभ्यास

धुएं से भरे माहौल में एक भारतीय सैनिक युद्धाभ्यास के दौरान अपनी राइफल थामे निशाना साध रहा है। यह तस्वीर भारतीय सेना की तैयारी और तत्परता को दर्शाती है।

बर्फ से ढकी पहाड़ियों पर भारतीय सेना का पराक्रमImage Credit : Indian Army02 / 07

बर्फ से ढकी पहाड़ियों पर भारतीय सेना का पराक्रम

बर्फ से ढकी पहाड़ियों के बीच भारतीय सैनिक ड्रोन की मदद से हाई-एल्टीट्यूड ऑपरेशन कर रहे हैं। आधुनिक तकनीक और कठिन परिस्थितियों में सेना की क्षमता का प्रतीक है यह दृश्य।

​सामरिक कौशल और नई तकनीकImage Credit : Indian Army03 / 07

​सामरिक कौशल और नई तकनीक

सूर्यास्त की पृष्ठभूमि में सैनिक युद्धाभ्यास करते दिख रहे हैं, ऊपर निगरानी करता ड्रोन नजर आ रहा है। यह तस्वीर सामरिक कौशल और नई तकनीक के तालमेल को उजागर करती है।

भारतीय नौसेना का लैंडिंग ऑपरेशनImage Credit : Indian Army04 / 07

भारतीय नौसेना का लैंडिंग ऑपरेशन

समुद्र तट पर भारतीय नौसेना का लैंडिंग ऑपरेशन जारी है, जहां बख्तरबंद वाहन लैंडिंग क्राफ्ट से उतर रहा है। यह दृश्य तटीय रक्षा और सामरिक अभ्यास की झलक पेश करता है।

भारतीय सेना का तोपखानाImage Credit : Indian Army05 / 07

भारतीय सेना का तोपखाना

रेगिस्तान में भारतीय सेना की तोप से गोले दागते हुए सैनिक युद्धाभ्यास में लगे हैं। यह फोटो भारतीय तोपखाने की शक्ति और सटीकता का प्रभावशाली प्रदर्शन है।

आजादी के बाद भारतीय सेनाImage Credit : Indian Army06 / 07

आजादी के बाद भारतीय सेना

15 अगस्त 1947 को आजादी के साथ ही भारतीय सेना का गठन हुआ। स्वतंत्र भारत की सेना ने विभाजन के बाद के कठिन दौर में सीमाओं की सुरक्षा की और देश में शांति व्यवस्था बनाए रखी। 1947-48: पहला भारत-पाक युद्ध (कश्मीर)। 1962: भारत-चीन युद्ध — कठिन परिस्थितियों में वीरता का प्रदर्शन। 1965: दूसरा भारत-पाक युद्ध — भारतीय सेना की बड़ी जीत। 1971: तीसरा भारत-पाक युद्ध — बांग्लादेश का निर्माण हुआ। 1999: कारगिल युद्ध — भारतीय सेना ने दुर्गम पहाड़ियों पर पाकिस्तानी घुसपैठियों को खदेड़ा।

अंग्रेजी काल में भारतीय सेनाImage Credit : Indian Army07 / 07

अंग्रेजी काल में भारतीय सेना

ईस्ट इंडिया कंपनी ने 1757 के प्लासी युद्ध के बाद अपनी निजी सेना खड़ी की। धीरे-धीरे यही सेना ब्रिटिश भारतीय सेना के रूप में विकसित हुई।1857 की क्रांति (प्रथम स्वतंत्रता संग्राम) में भारतीय सैनिकों ने अंग्रेजों के खिलाफ विद्रोह किया — यह भारत के सैन्य इतिहास का एक महत्वपूर्ण मोड़ था। 1858 के बाद ब्रिटिश सरकार ने सेना का सीधा नियंत्रण अपने हाथ में लिया।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!