सेकंड हैंड कार की कीमत में मिलता है दुनिया का सबसे महंगा आम, ये है ये नाम, स्वाद का है बादशाह

फलों के राजा आम की आपको दुनिया भर में बहुत सारी वैराइटी मिल जाएंगी। जिनका स्वाद, टेक्सचर तो कीमत एकदम अलग अलग होते हैं। ऐसे में क्या आप जानते हैं कि, दुनिया का सबसे महंगा आम कौन सा है, इसका नाम क्या है।

Authored by: अवनी बागरोलाUpdated Apr 8 2026, 11:43 IST
दुनिया का सबसे महंगा आमImage Credit : Canva01 / 07

दुनिया का सबसे महंगा आम

दुनिया भर में आम की बहुत सारी वैराइटी उपलब्ध है, जिनकी कीमत तो स्वाद आदि अलग होते हैं। बता दें कि, दुनिया में कुछ प्रकार के आम ऐसे भी हैं, जिनकी कीमत में आप लग्जरी चीजें खरीद लेंगे। यहां पढ़ें दुनिया का सबसे महंगा आम कौन सा है।

फलों का राजाImage Credit : Canva02 / 07

फलों का राजा

फलों का राजा आम गर्मियों की शान माना जाता है। आपको इस मौसम में दुकान तो ठेलों पर अलग अलग किस्म के मिल रहे होंगे। लेकिन एक आम ऐसा है, जिसकी कीमत सबसे ज्यादा तो स्वाद सबसे अच्छा है।

आम की सामान्य कीमतImage Credit : Canva03 / 07

आम की सामान्य कीमत

भारत में मिलने वाले आम की कीमत आमतौर पर 100 रुपये से शुरू होकर कुछ 400-500 रुपये तक चली जाती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि, दुनिया के सबसे महंगे आम की कीमत तो लाखों में है।

क्या है नामImage Credit : Canva04 / 07

क्या है नाम

बता दें कि, दुनिया का सबसे महंगा आम भारत में नहीं बल्कि जापान में मिलता है। इसका नाम मियाजाकी आम है, जिसे एग ऑफ द सन भी कहा जाता है।

क्यों इतना महंगा है मियाजाकी आमImage Credit : Canva05 / 07

क्यों इतना महंगा है मियाजाकी आम

इसे उगाने में खास तकनीक का इस्तेमाल होता है, जैसे हर आम को जाल में लटकाकर पकाना, ताकि वह खुद गिरकर परफेक्ट पकाव में मिले। इससे क्वालिटी प्रीमियम रहती है।

शानदार क्वालिटीImage Credit : Canva06 / 07

शानदार क्वालिटी

इस आम में शुगर कंटेंट बहुत ज्यादा होता है (करीब 15%+), जो इसे बेहद मीठा, जूसी और स्मूद बनाता है। मियाजाकी आम बहुत कम मात्रा में उगाया जाता है। हर पेड़ से चुनिंदा फल ही लिए जाते हैं, जिससे इसकी डिमांड ज्यादा और सप्लाई कम रहती है।

कितनी होती है मियाजाकी आम की कीमतImage Credit : Canva07 / 07

कितनी होती है मियाजाकी आम की कीमत

मियाजाकी आम की कीमत 2.5 से 3 लाख रुपये तक के आस पास होती है। इस कीमत में आप बहुत कुछ ले सकते हैं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!