बेदाग ब्यूटी का राज है आम, त्वचा पर लाता है सुनहरी दमक, ऐसे ही नहीं कहलाता फलों का राजा

आम खाने से सिर्फ स्वाद नहीं मिलता, सेहत को कई फायदे भी होते हैं। वैसे अपने टेस्ट और गुणों के चलते आम फलों का राजा कहलाता है। आम से त्वचा में निखार भी आता है। यह आपके ब्यूटी रुटीन का हिस्सा भी हो सकता है। ये त्वचा पर सुनहरा ग्लो लेकर आता है।

Authored by: मेधा चावलाUpdated Jun 11 2025, 15:17 IST
स्वाद और सौंदर्य का मेल Image Credit : Canva01 / 06

स्वाद और सौंदर्य का मेल

गर्मियों में जब त्वचा बेजान और रूखी हो जाती है, तब आम इस पर निखार लाने में मदद करता है। आम स्वाद और सौंदर्य का बेहतरीन मेल है। यही बात इसे फलों में खास बनाती है।

त्वचा के लिए गुणकारीImage Credit : Canva02 / 06

त्वचा के लिए गुणकारी

अमेरिका की नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन के मुताबिक, आम में कुछ खास पोषक तत्व ज्यादा मात्रा में होते हैं, जो त्वचा के लिए काफी गुणकारी हैं। बीटा-कैरोटीन एंटीऑक्सिडेंट त्वचा को चमकदार और स्वस्थ रखता है। वहीं फिनोलिक एसिड त्वचा को बाहरी नुकसान, जैसे धूप और प्रदूषण से बचाता है।

उम्र के असर से बचाएImage Credit : Canva03 / 06

उम्र के असर से बचाए

आम में मौजूद मैंगिफेरिन त्वचा की सूजन कम करके इसे हानिकारक यूवी किरणों से बचाता है। यह त्वचा पर झुर्रियां आने से रोकता है। इसमें एस्कॉर्बिक एसिड होता है, जो त्वचा को नमी देकर इसे यंग बनाए रख सकता है।

और भी हैं गुणImage Credit : Canva04 / 06

और भी हैं गुण

आम में कुछ खास तरह के प्राकृतिक रसायन पाए जाते हैं जिन्हें फिनोलिक एसिड कहते हैं। इनमें मुख्य गैलिक एसिड, क्लोरोजेनिक एसिड, प्रोटोकैटेच्युइक एसिड, वेनीलिक एसिड आदि होते हैं। ये सभी त्वचा को लचीला बनाते हैं और काले दाग-धब्बे दूर करते हैं।

पत्ते भी कमालImage Credit : Canva05 / 06

पत्ते भी कमाल

आम के फल के साथ इसके पत्ते भी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स, नाइट्रोजन, पौटेशियम, फॉस्फोरस, आयरन, सोडियम, मैग्नीशियम, कैल्शियम और विटामिन ए, बी, सी और ई की अच्छी मात्रा होती है।

लाएं निखारImage Credit : Canva06 / 06

लाएं निखार

आम के पत्तों के रोजाना इस्तेमाल से त्वचा में कसाव आता है, जिससे झुर्रियां और महीन रेखाएं कम दिखाई देती हैं। ये पत्ते एक्ने और फुंसी जैसी समस्याओं को भी घटाने में असरदार होते हैं, जिससे त्वचा ज्यादा स्वस्थ और चमकदार दिखती है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!