दुनिया के सबसे मीठे आम का क्या है नाम? हर आम में 4 चम्मच चीनी की मिठास, स्वाद भी खास

World's Sweetest Mango: गर्मियों की धूप जितनी तपती है, आम की मिठास उतनी ही राहत देती है। आम, केवल एक फल नहीं, भारतीय गर्मी का उत्सव है—सुगंध से भरी एक मीठी कविता। पेड़ों की शाखों पर झूमते ये सुनहरे मोती जैसे आम, मानो प्रकृति ने अपनी मिठास का वरदान उतारा हो।

Authored by: सुनीत सिंहUpdated Jun 10 2025, 14:38 IST
सबसे मीठा आम कौन सा होता है?Image Credit : Canva01 / 05

सबसे मीठा आम कौन सा होता है?

अल्फांसो की मखमली मुलायमता, दशहरी की गहराई, लंगड़ा की खटास-मिठास से भरी परतें, हर किस्म जैसे भावनाओं की एक अलग भाषा बोलती है। आम पके तो सुगंध से घर महकता है और कच्चा हो तो अचार, पन्ना, चटनी बनकर जीभ को जगाता है। यह फल नहीं, भावना है, संस्कृति है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सबसे मीठा आम कौन सा होता है।

​कराबाओ आम (Carabao Mango)​Image Credit : Canva02 / 05

​कराबाओ आम (Carabao Mango)​

इंटरनेट पर उपलाध रिपोर्ट्स की मानें तो दुनिया का सबसे मीठा आम कराबाओ (Carabao Mango)। आम की इस प्रजाति से मीठा कोई आम नहीं होता। ऐसा इन रिपोर्ट्स में बताया गया है।

​फिलीपींस का खास आम​Image Credit : Canva03 / 05

​फिलीपींस का खास आम​

काराबाओ मैंगो फिलीपींस की प्रजाति है। इसे फिलिपिनो मैंगो और मनीला मैंगो भी कहा जाता है। फिलीपींस की प्रजाति होने के कारण इसका नाम भी वहीं के हिसाब से पड़ा है।

​गिनीज बुक में दर्ज है मिठास​Image Credit : Canva04 / 05

​गिनीज बुक में दर्ज है मिठास​

फिलीपींस के कराबाओ आम की मिठास गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में भी दर्ज है। साल 1995 आम की इस किस्म को दुनिया में सबसे मीठी किस्म का तमगा दिया गया था।

​हर आम में चार चम्मच चीनी​Image Credit : Canva05 / 05

​हर आम में चार चम्मच चीनी​

एक काराबाओ आम में सामान्य तौर पर करीब 15 ग्राम शुगर होती है, जो 3 से 4 चम्मच के बराबर है। आम की मिठास और भी ज्जादा हो सकती है। बशर्ते आम बहुत ज्यादा पका हो।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!