घेरदार घाघरों का गया जमाना, अब छप्पर फाड़ डिमांड में है जलपरी लुक वाले लहंगे, पूरा बॉलीवुड हुआ दीवाना

मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में बॉलीवुड की सारी टॉप हसीनाएं एकदम बन ठन कर आईं थीं। दिवाली के लिए सभी ने बहुत ही यूनिक और ब्लिंगी लुक वाले कपड़े पहने थे। लहंगा से लेकर साड़ी में इन हसीनाओं की अदाएं देखने लायक थी। हालांकि इस दिवाली पार्टी से एक्ट्रेसेस ने नया ट्रेंड शुरु कर दिया है। जो इस फेस्टिव सीजन हिट रहने वाला है।

Authored by: अवनी बागरोलाUpdated Oct 14 2025, 07:01 IST
लहंगे का नया ट्रेंडImage Credit : Varinder Chawla01 / 07

लहंगे का नया ट्रेंड

मनीष मल्होत्रा की पार्टी में लहंगों का गजब जलवा रहा। हालांकि ज्यादातर एक्ट्रेसेस ने दिवाली पार्टी के लिए पुराने हुए घेरदार नहीं बल्कि फिर ट्रेंड में आए फिश कट लहंगे पहन नया ट्रेंड चालू कर दिया। इस दिवाली फेस्टिव सीजन बेशक ही ऐसे वाले जलपरी लुक के लहंगे गजब डिमांड में रहेंगे। इस लुक में अनन्या से लेकर मानुषी तक का गोल्डन गर्ल ड्रेस गजब लगा।

नीसा का लहंगाImage Credit : Varinder Chawla02 / 07

नीसा का लहंगा

नीसा ने खास लहंगा साड़ी पहना था, जिसका फिशकट पैटर्न काफी सुंदर लग रहा था। ट्यूब ब्लाउज के साथ साड़ी और लहंगा पैटर्न में ये डिजाइन ट्रेंडी है।

शनाया का लहंगाImage Credit : Varinder Chawla03 / 07

शनाया का लहंगा

शनाया ने सिल्वर कलर का 3d इफेक्ट वाला ए लाइन फिशटेल लुक वाला लहंगा पहना था। यूनिक नेकलाइन के साथ वाला ब्लाउज का डिजाइन भी कमाल था।

उर्मिला का लहंगाImage Credit : Varinder Chawla04 / 07

उर्मिला का लहंगा

फिश कट लहंगा में उर्मिला का लुक भी कातिल लग रहा था। कॉर्सेट के साथ ऐसे लहंगे में कर्व्स खूब हाईलाइट होते हैं।

सान्या का लहंगाImage Credit : Varinder Chawla05 / 07

सान्या का लहंगा

जलपरी या फिशकट वाले लहंगा लुक में सान्या भी बेहद सुंदर लगीं। ये पेस्टल पिंक लहंगा और ट्यूब ब्लाउज दुपट्टा के साथ कंट्रास्ट ज्वेलरी पीक फैशन है।

कृति-जैकी का लहंगाImage Credit : Varinder Chawla06 / 07

कृति-जैकी का लहंगा

फिशटेल लहंगा लुक में जैकलीन और कृति दोनों का ही लुक खूब पसंद किया जा रहा है। इस तरह के लहंगे वाकई मॉडर्न और ट्रेडिशनल ड्रेस का गजब फ्यूजन है।

नुशरत का लहंगाImage Credit : Varinder Chawla07 / 07

नुशरत का लहंगा

नुशरत का पिंक सीक्वेन बार्बी डॉल लहंगा भी बहुत शानदार लग रहा था। हॉल्टर नेक चोली के साथ यूनिक दुपट्टा भी इस फेस्टिव सीजन की हाईलाइट है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!