धूप, धूल और टैन से बचने के लिए लड़कियों के बैग में होनी चाहिए ये 6 चीजें, हमेशा चमकती रहेगी स्किन

Summer Essentials For Women: गर्मियों के मौसम में धूप- धूल और पसीना लड़कियों को काफी ज्यादा परेशान कर देती हैं। ऐसे में लड़कियों के हैंड बैग में कुछ ऐसी चीजें जरूर होनी चाहिए, जो उन्हें टैन होने से बचाएगा और ग्लोइंग स्किन भी देगा।

Authored by: सृष्टिUpdated Apr 22 2026, 18:13 IST
बैग एसेंशियलImage Credit : Canva01 / 07

बैग एसेंशियल

महिलाओं के लिए हैंडबैग केवल एक स्टाइल स्टेटमेंट का जरिया नहीं बल्कि एक चलता फिरता घर भी होता है। अपने बैग में महिलाएं दुनिया भर की चीजें रखती हैं। खासतौर से गर्मियों के मौसम में तो जरूरत का सारा सामान भर लेती हैं। लेकिन कुछ लड़कियों को सारी जरूरी चीजों का पता नहीं होता है। ऐसे में आप यहां से जान सकते हैं कि महिलाओं को अपने बैग में गर्मियों के मौसम में क्या- क्या रखना चाहिए।

स्कार्फ दुपट्टा Image Credit : Canva02 / 07

स्कार्फ दुपट्टा

इस मौसम में जब धूप बहुत ज्यादा होती है, तब लड़कियों के पास स्कार्फ या दुपट्टा जरूर होना चाहिए। ये उन्हें धूप से बचाता है और धूल से चेहरा भी नहीं खराब होता है। साथ ही इससे टैनिंग भी ज्यादा नहीं होती।

सनस्क्रीनImage Credit : Canva03 / 07

सनस्क्रीन

गर्मी हो या सर्दी, लड़कियों के बैग में सनस्क्रीन तो होना ही चाहिए। सूरज की रौशनी से बचने के लिए सनस्क्रीन जरूरी है। ये आपको टैन होने से बचाता है और चेहरा हमेशा खिला- खिला रहता है।

वेट वाइप्स Image Credit : Canva04 / 07

वेट वाइप्स

वेट वाइप्स की गर्मियों में ज्यादा जरूरत पड़ती है। इस मौसम में पसीने से चेहरा लाल हो जाता है और जलन होने लगती है। ऐसे में वेट वाइप्स से चेहरा साफ करने से ठंडक मिलती है और रिफ्रेश भी लगता है।

हैंड ग्लव्स Image Credit : Canva05 / 07

हैंड ग्लव्स

अगर आप बाइक या स्कूटी से ट्रैवल करती हैं तो गर्मियों में हैंड ग्लव्स जरूर कैरी करें। चेहरे के साथ- साथ हाथों को भी टैन से बचाना जरूरी है। ये पूरे हाथ को कवर कर लेता है। ​

लिप बामImage Credit : Canva06 / 07

लिप बाम

​लिप बाम तो गर्मियों में सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण हो जाता है। इस मौसम में होंठ इतने ज्यादा रुखे-सूखे हो जाते हैं कि स्किन फटने लगती है। ऐसे में लिप बाम आपके लिप्स को सॉफ्ट रखता है और आपकी खूबसूरती बनी रहती है। ​

फेस मास्कImage Credit : Canva07 / 07

फेस मास्क

​फेस मास्क गर्मियों में जरूरी कैरी करना चाहिए। अगर आप स्कार्फ नहीं लगाना चाहते हैं और बस इसे लगा लेते हैं तो चेहरे पर टैन नहीं होता। इसे बैग में कैरी करना भी आसान है और इसमें सांस लेने के लिए छोटे छिद्र भी होते हैं।​

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!