एजुकेशन

Railway Apprentices Recruitment 2026: ईस्ट कोस्ट रेलवे में 1,599 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आज से शुरू, जानें कौन कर सकता है रजिस्टर

Railway Apprentices Recruitment 2026: ईस्ट कोस्ट रेलवे में 1,599 अप्रेंटिस पदों की भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया आज शाम 5 बजे से शुरू हो जाएगी। उम्मीदवार www.rrcbbs.org.in से भर्ती के लिए एप्लाई कर पाएंगे।

Image

Railway Apprentices Recruitment 2026 (Photo - AI)

Railway Apprentices Recruitment 2026: रेलवे में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक बड़ी खबर है। ईस्ट कोस्ट रेलवे (East Coast Railway) ने वर्ष 2026-27 के लिए एक्ट अप्रेंटिस (Act Apprentices) के तहत कुल 1,599 पदों पर भर्ती के लिए एक शॉर्ट नोटिस जारी किया था। इस भर्ती के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार www.rrcbbs.org.in से आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। ईस्ट कोस्ट रेलवे द्वारा विभिन्न विभागों और ट्रेडों में अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए आज, 26 अगस्त 2026 से आवेदन स्वीकार करने शुरू कर दिए गए है। बता दें कि आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन है। उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप को फॉलो कर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। आइए जानते हैं कौन आवेदन कर सकता है और फॉर्म सबमिट करने की अंतिम तिथि क्या है ?

रेलवे अप्रेंटिस भर्ती से जुड़ी महत्वपूर्ण तिथियां

अधिसूचना जारी होने की तिथि21 अगस्त 2026
ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि व समय26 अगस्त 2026 (शाम 5:00 बजे से)
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि व समय15 सितंबर 2026 (शाम 5:00 बजे तक)
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें -Rajasthan RVUNL Recruitment 2026: राजस्थान बिजली विभाग में भर्ती के लिए आवेदन की लास्ट डेट आगे बढ़ी, इस दिन तक कर सकते हैं रजिस्टर

कुल पदों का विवरण और अधिसूचना संख्या

इकाई / प्रतिष्ठानकुल पोस्ट
घोड़ागाड़ी मरम्मत कार्यशाला, मंचेश्वर, भुवनेश्वर250
आरजीडीए डिवीजन292
खुर्दा रोड डिवीजन (ईएलएस, अंगुल और आईओएच डिपो)773
संबलपुर डिवीजन (कोचिंग, बीएलजीआर)262
मुख्यालय, ईसीओआर, भुवनेश्वर22
कुल योग1599

कैटेगरी के आधार पर रिक्तियां

UR633
SC251
ST116
OBC435
EWS 164
PWBD50
ESM42
कुल1599

अप्रेंटिस पदों के लिए कौन कर सकता है आवेदन

- इस भर्ती के लिए कक्षा 10वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

- उम्मीदवार के 10वीं में कम से कम 50 प्रतिशत अंक होने अनिवार्य है।

- उम्मीदवार के पास पद के अनुसार, संबंधित ट्रेड में आईटीआई की डिग्री या डिप्लोमा होना अनिवार्य है।

- विभिन्न पदों के लिए उम्मीदवार का 50 प्रतिशत अंकों के साथ 12वीं पास होना अनिवार्य है।

- भर्ती के लिए 15 स 24 वर्ष की आयु के उम्मीदवार ही आवेदन कर सकते हैं।

- आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को आयु सीमा में नियमों के अनुसार छूट मिलेगी।

नोट - पदों के आधार पर उम्मीदवार शैक्षणिक योग्यता की विस्तृत जानकारी आधिकारिक वेबसाइट से आवेदन प्रक्रिया पूरी करे से पहले चेक करें।

कैसे करें भर्ती के लिए आवेदन?

स्टेट 1 - सबसे पहले ईस्ट कोस्ट रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट www.rrcbbs.org.in पर जाएं।

स्टेट 2 - वेबसाइट के होमपेज पर उपलब्ध डिटेल नोटिफिकेशन को चेक करें।

स्टेट 3 - एक्टिव हुए आवेदन लिंक पर क्लिक करें।

स्टेट 4 - मोबाइल नंबर और ईमेल के माध्यम से रजिस्टर करें।

स्टेर 5 - अब आवेदन फॉर्म में मांगी गई सारी जानकारी दर्ज करें।

स्टेर 6 - आवेदन में मांगे गए आवश्यक दस्तावेजों को अपलोड करें।

स्टेप 7 - ऑनलाइन आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म का प्रिंट लें।

उम्मीदवारों को एक बार फिर बता दें कि आवेदन के लिए लिंक शाम 5 बजे एक्टिव हो जाएगा। उसके बाद आप आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज

  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • डिजिटल साइन
  • 10वीं की मार्कशीट
  • 12वीं की मार्कशीट
  • आईटीआई सर्टिफिकेट
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आधार कार्ड
  • जाति प्रमाण पत्र
  • दिव्यांग प्रमाण पत्र

क्या है भर्ती के लिए आवेदन शुल्क

ईस्ट कोस्ट रेलवे अप्रेंटिस भर्ती के लिए जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों को 100 रुपये के आवेदन शुल्क का भुगतान करना है। जबकि एससी, एसटी, महिला और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क शून्य है। आवेदन फीस का भुगतान ऑनलाइन मोड में यूपीआई, क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड और नेट बैंकिंग के माध्यम से किया जा सकता है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article