आइए जानते हैं भारत के 6 सबसे स्टाइलिश पुरुषों के बारे में और समझते हैं कि उनकी स्टाइल को खास बनाता क्या है। किसी का अंदाज क्लासिक है, किसी का बोल्ड, किसी का मॉडर्न तो किसी का रॉयल। लेकिन इन सबमें एक बात कॉमन है। वह ये कि ये सब अपने फैशन को खुद डिफाइन करते हैं।
क्लासिक एलीगेंस का चेहरा का अगर चेहरा होता तो शायद वह शाहरुख की तरह होता। जी हां ऐसा जादू है उनकी शख्सियत का। किंग खान के स्टाइल स्टेटमेंट को एक शब्द में बयां किया जाए तो वह है अनक्लेम्ड चार्म। SRK का फैशन टाइमलेस हैबि। ना ओवरडू किए, बेहद क्लासिक और रॉयल। (Photo: Shahrukh Khan fb)
रितिक रोशन की सबसे बड़ी खासियत है उनका एफर्टलेस फैशन। उनका स्टाइल सिंपल है, लेकिन करिश्मा जबरदस्त। रितिक के फैशन की सबसे अच्छी बात ये है कि वह अपने स्टाइल के साथ ए खास तरह की एनर्जी लेकर चलते हैं। (Photo: Hrithik Roshan fb)
विराट का फैशन टॉप-क्लास है। टैपर्ड फिट पैंट, व्हाइट स्नीकर्स, ओवरसाइज टीज़ और सैलून-शार्प दाढ़ी उनके लुक को कमाल बनाती हैं। उनका स्पोर्ट्समेन वाला कॉन्फिडेंस, स्टाइल में नई चमक डाल देता है। वह फिटनेस और फैशन को बेहतरीन तरीके से मिलाते हैं। (Photo: Virat Kohli fb)
सलमान खान फैशन के मामले में ट्रेंडसेटर हैं। उनकी हर अदा जुदा होती है। करोड़ों फैन्स सलमान के स्टाइल को कॉपी करते हैं। सलमान के फैशन पर कुछ कहना है तो वह यह है कि जो भी सलमान पहन लें वह फैशन बन जाता है। (Photo: Salman Khan fb)
इस फेहरिस्त में नाम जयपुर के वर्तमान महाराजा पद्मनाभ सिंह का भी आता है। उनका स्टाइल आधुनिकता के साथ-साथ शाही शान का भी प्रतीक हैं। उनके पहनावे और व्यक्तित्व में पारंपरिकता और आधुनिकता का गजब का संगम है। (Photo: Royal Archives fb)
चाहे जींस के साथ कैजुअल शर्ट हो या सिलवाया हुआ सूट, राहुल अपने लुक को क्लीन, क्रिस्प और एलीगेंट बनाए रखते हैं। वह अपने फैशन से साबित करते हैं कि सादगी भी उतनी ही प्रभावशाली हो सकती है जितनी बोल्ड स्टेटमेंट। (Photo: Rahul Khanna fb)