फिल्मी दुनिया में कदम रखने से पहले बेहद साधारण से दिखने वाले शहारुख खान आज किंग ऑफ रोमांस कहलाते हैं। दुनियाभर की हसीनाएं उनपर जान छिड़कती हैं। शाहरुख के पास आज अपार शोहरत के साथ बेशुमार दौलत भी है।
शाहरुख़ ख़ान का नाम हाल ही में 'हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2025' में सबसे अमीर अभिनेता के रूप में दर्ज हुआ है। उनकी कुल संपत्ति लगभग 12,490 करोड़ रुपये है, जो उन्हें टॉम क्रूज और अर्नोल्ड श्वार्ज़नेगर से भी अमीर बनाती है।
शाहरुख़ का सफर आसान नहीं था। दिल्ली में जन्मे शाहरुख ने मुंबई आने से पहले थिएटर और टेलीविजन में काम किया। अपने माता-पिता के सपनों को पूरा करने के लिए उन्होंने कड़ी मेहनत की और जल्द ही बॉक्स ऑफिस पर छा गए।
शाहरुख़ का घर 'मन्नत' अब मुंबई का एक प्रतीक बन चुका है। लोगों के लिए शाहरुख खान का ये बंगला किसी ताजमहल से कम नहीं है। इसकी कीमत 200 करोड़ रुपये से भी ज्यादा है। जब शाहरुख ने इसे 2001 में खरीदा था, तब यह केवल एक साधारण बंगला था। आज यह एक भव्य महल में तब्दील हो चुका है।
शाहरुख का अलीबाग में 'डेजा वु फार्म' एक और शानदार संपत्ति है। इसकी कीमत 14.67 करोड़ रुपये है। यह जगह उनकी छुट्टियों का ठिकाना है, जहां वह अपने करीबी दोस्तों के साथ समय बिताते हैं।
शाहरुख़ का दिल दिल्ली में उनके पंचशील पार्क स्थित घर में बसा है। यह घर उनकी यादों से भरा है, जहां उन्होंने अपने जीवन के महत्वपूर्ण पल बिताए हैं।
शाहरुख ख़ान का कार कलेक्शन भी बेहद शानदार है। उनके कलेक्शन में रोल्स-रॉयस और बुगाटी जैसी एक से एक लग्जरी गाड़ियां शामिल हैं। यह उनकी सफलता की एक और मिसाल है।
भले ही शाहरुख ख़ान ने हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त की हो, लेकिन उनकी रचनात्मकता की भूख अब भी खत्म नहीं हुई है। वह आने वाले कई सालों तक लोगों के दिलों पर राज करते रहना चाहते हैं।