80s वाले दौर में संगीता बिजलानी की खूबसूरती तो फैशन चॉइसेस का दुनिया भर में बोल बाला था। न केवल पहले बल्कि आज 64 की उम्र में भी संगीता जवां हसीनाओं को मात देती हैं। 1980 में साड़ी, बिंदी, नोज पिन पहने महारानी लुक में मिस इंडिया बनीं संगीता का देसी फैशन तो विदेशी स्कर्ट-कॉर्सेट वाला फैशन देख आज भी लोग दीवाने हैं।
संगीता की नेचुरल ब्यूटी के साथ साथ उनका बोल्ड और कूल अंदाज फैंस को काफी पंसद आया करता था। उन्होने ही ऐसे शॉर्ट्स, शर्ट और बेल्ट वाले कूल लुक्स लॉन्च किए थे। और अब भी वे ऐसे फैशनेबल लुक्स में बला की सुंदर लगती हैं।
मिस इंडिया बनने के बाद संगीता मिस यूनिवर्स के लिए भी गई थी। कॉस्ट्यूम राउंड में उन्हें पहला इनाम मिला था, ये खूबसूरत सूट ड्रेस खुद उनकी मम्मी ने सिली थी। मांग टीका, कान के, बिंदी के साथ वाला लुक तो वहीं बिकिनी वाला फैशन फ्लॉन्ट करने में भी संगीता ने सबकी बोलती बंद कर दी थी।
संगीता अपने जमाने में बहुत ही यूनिक फैशनेबल लुक्स ट्राई किया करती थीं। स्कर्ट, सूट, साड़ी के साथ साथ वे बोल्ड लुक वाले कॉर्सेट्स में भी गजब ढाया करती थीं। उनका ये जरी गोटा वर्क वाला सूट काफी वायरल रहा है।
साटन सिल्क की मिडी तो मैक्सी ड्रेसेज तक में संगीता ने कई शूट्स करवाए हैं। फिल्मफेयर कवर पेज पर जलवा बिखेरने वाली संगीता ने सारे फैशन ट्रेंड्स तोड़ डाले थे। उनका ब्लेजर बॉसी लुक भी कई जवां एक्ट्रेसेस को आज तक टक्कर देता है। करीब 45 दशकों पहले फैशन क्वीन रहीं संगीता आज भी बेहद खूबसूरत और फैशनेबल हैं, उनका ट्रांसफॉर्मेशन वाकई देखने लायक है।