गंजी हो गई खोपड़ी? सद्गुरु जग्गी वासुदेव से जानें बाल झड़ने का असल कारण क्या है और हेयर फॉल कैसे रोके

सद्गुरु जग्गी वासुदेव को लंबे समय तक हेयरफॉल की शिकायत रही है। ऐसे में सद्गुरु ने खास बाल झड़ने के कारण तो हेयर फॉल रोकने के रामबाण नुस्खे बता दिए हैं। जो हर किसी को फॉलो करने ही करने चाहिए।

Authored by: अवनी बागरोलाUpdated Apr 21 2025, 18:26 IST
बालों को लेकर सद्गुरु ने कही बड़ी बातImage Credit : Canva01 / 06

बालों को लेकर सद्गुरु ने कही बड़ी बात

सद्गुरु जग्गी वासुदेव हेल्दी लिविंग और पॉजिटिव सोच को लेकर कई सारी बातें शेयर करते रहते हैं। ध्यान, योग, चांटिंग बेशक ही आपके शरीर के साथ साथ बालों की भी देखभाल करने में सहायक है। हाल ही में सद्गुरु ने बालों के झड़ने तो हेयरफॉल रोकने पर खास बात शेयर की थी।

होता था हेयर फॉलImage Credit : Canva02 / 06

होता था हेयर फॉल

सद्गुरु ने बताया कि कैसे घंटों तक हेलमेट लगाएं रखने के कारण उन्हें खुद सालों तक हेयरफॉल की दिक्कत रही है। हालांकि उन्होने बालों का सीधा संबंध दिमाग से बताया है। जिसके मुताबिक अगर आपका दिमाग शांत और सही मार्ग पर रहेगा तो बाल शायद न झड़े।

क्यों होता है हेयर फॉलImage Credit : Canva03 / 06

क्यों होता है हेयर फॉल

बाल झड़ने के सद्गुरु ने कई कारण बताए हैं, जिनमें खराब पोषण, हार्मोनल असंतुलन, स्ट्रेस, जेनेटिक्स आदि मुख्य कारण हैं।

सबसे बड़ा कारणImage Credit : Canva04 / 06

सबसे बड़ा कारण

स्ट्रेस आपके बाल झड़ने का सबसे मुख्य कारण हो सकता है। इससे बचने के लिए मेडिटेशन कारगर साबित हो सकती है। इसी के साथ शरीर की गर्मी भी हेयर फॉल का कारण है। इससे बचने के लिए पानी पीना, चंदन लगाना, नीम पैक लगाना, ठंडी तासीर का खाना खाना जरूरी है।

करें ये कामImage Credit : Canva05 / 06

करें ये काम

आप प्राणायाम, चांट, मेडिटेशन कर सकते हैं, जो बालों को हेल्दी और घना बनाएगा। कई तरह के योग आसन भी बालों की ग्रोथ में मदद करते हैं। इनमें सर्वांगासन, अधोमुख श्वानासन, उत्तानासन, बालासन शामिल हैं।

कर लें नोटImage Credit : Canva06 / 06

कर लें नोट

वैसे तो बाल झड़ने के कई कारण हो सकते हैं, लेकिन खराब लाइफस्टाइल और डाइट इसका बड़ा कारण हो सकता है। इसलिए हेल्दी खाना, सही से सोना, स्ट्रेस कम लेना बेस्ट है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!