बॉलीवुड की कई सुपरहिट-आईकॉनिक फिल्मों में एक्टर्स ने लंबे बालों वाले लुक में सुर्खियां बटोरी हैं। रणवीर सिंह से लेकर रणबीर कपूर तो सुंशात समेत इन टॉप एक्टर्स के लंबे बालों वाले लुक्स ने तो गजब का ट्रेंड सेट किया है। एमएस धोनी में सुशांत का लंबे बालों वाला लुक काफी पसंद किया गया था। देखें इस लुक में कौन सबसे बेस्ट लगा -
फिल्म जवान तो पठान में बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख के बाल काफी लंबे थे। 60 साल की उम्र के शाहरुख ने इस लुक से फैंस को अपना दीवाना बना लिया था।
शाहिद कपूर पर लंबी दाढ़ी और लंबे बाल बेशक ही काफी सूट करते हैं। उन्होने उड़ता पंजाब से लेकर पद्मावत, कबीर सिंह जैसी फिल्मों के लिए अपने बाल काफी लंबे किए थे।
रणबीर कपूर ने एनिमल तो रामायण जैसी फिल्मों के लिए अपने बाल लंबे किए हैं। रणबीर के लंबे चेहरे के साथ ये वाला हेयरस्टाइल काफी सूट करता है।
कृश में ऋतिक के लंबे बालों ने सभी को दीवाना बना लिया था। ऋतिक को देख उस दौर में कई लड़कों ने इस हेयरस्टाइल को कॉपी किया था। उनका ये वाला लुक बेशक ही एकदम आईकॉनिक है।
विक्की कौशल पर भी इस तरह के कर्ल और बाउंस वाले कंधे तक के लंबे बाल काफी सूट करते हैं। उन्होने छावा तो संजू जैसी फिल्मों के लिए ऐसा लुक रखा था। फिल्मों के अलावा भी विक्की ऐसा हेयरस्टाइल रखते नजर आए हैं।
रणवीर सिंह अपने कपड़ों के साथ साथ अपने हेयरस्टाइल के साथ भी काफी एक्सपेरिमेंट करते रहते हैं। रणवीर ने कई सारी फिल्मों में ऐसे लंबे बाल रखे हैं। हाल ही में उनका धुरंधर वाला लुक काफी पसंद किया जा रहा है। आप बताएं कि आपको लंबे बालों में कौन सा एक्टर बेस्ट लगा।