हर साल नवरात्रि के पावन अवसर पर गुजरात के वड़ोदरा के राजपरिवार द्वारा भव्य गरबा नाइट का आयोजन किया जाता है। वड़ोदरा के महल लक्ष्मी विलास पैलेस को भारत का सबसे बड़ा घर माना जाता है, उसी के आगे ग्राउंड में शानदार रॉयल गरबा होता है। जिसमें महारानी खुद भी हिस्सा लेती हैं।
लक्ष्मी विलास पैलेस हेरिटेज गरबा 2025 के लिए राधिका राजे गायकवाड़ ने खुद बहुत ही सुंदर सजावट की तो आयोजन का हिस्सा बनीं। बैंगनी काले लहंगे में महारानी साहिबा बहुत ही ज्यादा सुदंर भी लग रही थीं।
ट्रेडिशनल गुजराती लहंगा चोली में महारानी साहिबा ने अपनी प्यारी प्यारी फोटोज शेयर की थी। नीले रंग के लहंगे में और डिजाइनर चोली में राधिका जी काफी सुंदर लग रही हैं। और उन्हें देश की सबसे सुंदर महारानी भी क्यों माना जाता है, इन तस्वीरों से साफ है।
राधिका जी की सुंदरता के साथ साथ फैशन की चॉइसेस की भी अक्सर तारीफ होती रहती है। इस साल भी डांडिया नाइट के लिए उनके लहंगा चोली लुक की काफी चर्चा है। बंगनी घाघरा के साथ मल्टीकलर डोरी टैसल बैक डिजाइन वाला ब्लाउज और बन बहुत ही एलिगेंट लग रहा है।
हर साल की महारानी साहिबा के ट्रेडिशनल लहंगा लुक्स पसंद किए जाते हैं। उनका ये काले दुपट्टे और मल्टीकलर ब्लाउज वाला लुक भी बहुत ही सुंदर है।
लाइव गीतों के साथ डांडिया करती राधिका जी की वीडियो काफी वायरल हो रही है। लहंगा चोली में गरबा की धुन पर थिरकती वे काफी प्यारी लग रही हैं। इस रॉयल गरबा की वाइब्स वाकई देखने लायक रहीं हैं।
रॉयल गरबा नाइट के लिए महल के आगे वाले मोती बाग ग्राउंड में गजब का सेट अप किया गया है। फोटोज से ही आप यहां ही शाही शानो शौकत का अंदाजा लगा सकते हैं।