हाल ही में राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा के घर नन्हे से शहजादे का जन्म हुआ है। कपल बेटे के आगमन पर काफी खुश हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर कपल ने बेटे की पहली झलकी दिखाई है।
राघव और परी ने बेटे के नन्हे नन्हे हाथ और पैरों की फोटोज शेयर की। उसी के साथ उन्होने बेटे का प्यारा सा नाम भी रिवील किया।
परी और राघव ने बेटे का ट्रेडिशनल हिंदू नाम रखा है। उन्होने संस्कृत के श्लोक के साथ बेटे का नाम रिवील किया।
कपल ने बेटे का नाम नीर रखा है। नीर बेशक ही बेटे के लिए बहुत ही अच्छा नाम है।
नीर नाम का मतलब 'पानी' या 'जल' होता है, जो जीवन का सार माना जाता है। यह पवित्रता, असीमता और शांत स्वभाव का भी प्रतीक है।
नीर नाम परिणीति और राघव दोनों के नाम से जुड़कर बना है।
कपल ने इंस्टाग्राम पर प्यारा सा पोस्ट शेयर कर, बेटे के पैदा होने की खबर शेयर की थी।