एजुकेशन

4 August 2026 School Closed Or Not: क्या आज 4 अगस्त को स्कूल बंद हैं या खुले हैं, यहां देखें अपने जिले के स्कूलों का अपडेट

Kya Aaj School Band Hai Ya Nahin, 4 August 2026 School Closed Or Not: क्या आज स्कूल बंद हैं या खुले हैं? क्या आज स्कूल बंद हैं या नहीं? क्या आज गाजियाबाद के स्कूल बंद हैं या नहीं? क्या आज दिल्ली के स्कूल बंद हैं या नहीं? क्या आज मेरठ के स्कूल बंद हैं या नहीं? क्या आज दिल्ली एनसीआर के स्कूल बंद हैं या नहीं? क्या आज नोएडा के स्कूल बंद हैं या नहीं? यहां आप जान सकते हैं।

Image

Kya Aaj School Band Hai Ya Nahin: क्या आज 4 अगस्त को स्कूल बंद हैं या खुले हैं, यहां आप जान सकते हैं

Kya Aaj School Band Hai Ya Nahin, 4 August 2026 School Closed Or Not: भारत के कई हिस्सों में बारिश का कहर जारी है। वहीं दूसरी तरफ देशभर में सावन मास की धूम देखने को मिल रही है। हर तरफ बम भोले-बम भोले के साथ कांवण यात्री जल लेने के लिए हरिद्वार या अन्य तीर्थस्थल पर जा रहे हैं। इसके चलते भारत के कई जिलों में स्कूलों में अवकाश की घोषणा कर दी गई है। खासकर उत्तर प्रदेश के पश्चिमी क्षेत्र के लगभग सभी जिलों में अवकाश घोषित कर दिया है। इस बीच छात्र व अभिभावक जानना चाहते हैं कि क्या आज स्कूल बंद हैं या खुले हैं? क्या आज स्कूल बंद हैं या नहीं? क्या आज गाजियाबाद के स्कूल बंद हैं या नहीं? क्या आज दिल्ली के स्कूल बंद हैं या नहीं? क्या आज मेरठ के स्कूल बंद हैं या नहीं? क्या आज दिल्ली एनसीआर के स्कूल बंद हैं या नहीं? क्या आज नोएडा के स्कूल बंद हैं या नहीं? यहां आप जान सकते हैं।

Kya Aaj UP Ke School Band Hain: क्या आज यूपी के स्कूल बंद हैं या नहीं

बता दें यूपी के कांवण यात्रा के चलते स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है। कई जिलों के स्कूलों में सावन माह में प्रत्येक सप्ताह शनिवार से सोमवार तक स्कूलों में अवकाश है तो कई जगहों पर 12 अगस्त तक स्कूलों में छुट्टी की घोषणा कर दी गई है। यहां आप जिलेवार अपडेट जान सकते हैं।

Kya Aaj Ghaziabad Ke School Band Hain: क्या आज गाजियाबाद के स्कूल बंद हैं या खुले हैं

कांवड़ यात्रा के दौरान सड़कों पर शिवभक्तों की बढ़ती संख्या और ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए गाजियाबाद के जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार मांदड़ ने अवकाश की घोषणा (Schools Closed)की है। जिले में कक्षा 1 से 12वीं तक के सभी सरकारी, गैर-सरकारी, प्राइवेट और मान्यता प्राप्त स्कूलों में 4 अगस्त से 12 अगस्त तक छुट्टियां रहेंगी। ऐसे में यहां आज यानी 4 अगस्त को स्कूलों में छुट्टी है। कांवड़ मार्गों पर भारी रूट डायवर्जन के कारण स्कूली बसों और वाहनों के आवागमन में होने वाली असुविधा और बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह निर्णय लिया गया है।

Kya Aaj Meerut Mein School Band Hai: क्या आज 4 अगस्त को मेरठ के स्कूल बंद हैं या खुले हैं

बता दें कांवड़ यात्रा 2026 और श्रावण शिवरात्रि के मद्देनज़र मेरठ में 3 अगस्त से 12 अगस्त 2026 तक कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूल बंद करने का आदेश दिया है। यह आदेश जिला मजिस्ट्रेट डॉ. वी.के. सिंह ने छात्र-छात्राओं की सुरक्षा, कानून-व्यवस्था और कांवड़ यात्रियों के बढ़ते आवागमन को देखते हुए जारी किया गया है। जिला मजिस्ट्रेट के आदेश के अनुसार श्रावण मास 30 जुलाई से प्रारंभ हो चुका है और 11 अगस्त को श्रावण शिवरात्रि का मुख्य पर्व मनाया जाएगा। हरिद्वार से बड़ी संख्या में कांवड़ियों का आवागमन शुरू होने के साथ ही जनपद के विभिन्न कांवड़ मार्गों पर यातायात डायवर्जन योजना भी लागू कर दी गई है। इसी को देखते हुए बेसिक शिक्षा परिषद, माध्यमिक शिक्षा परिषद, सीबीएसई, आईसीएसई, मदरसा बोर्ड तथा अन्य सभी बोर्डों से संबद्ध कक्षा 1 से 12 तक के सभी विद्यालय 3 अगस्त से 12 अगस्त तक पूर्ण रूप से बंद रहेंगे।

आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि जनपद के सभी शासकीय एवं निजी महाविद्यालय, विश्वविद्यालय और तकनीकी संस्थान भी 3 से 12 अगस्त तक बंद रहेंगे। हालांकि जिन पाठ्यक्रमों या विषयों की परीक्षाएं पहले से निर्धारित हैं, वे पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार आयोजित की जा सकेंगी। जिला प्रशासन ने सभी संबंधित विभागों और शिक्षण संस्थानों को आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

Kya Aaj Baghpat Ke School Band Hain: बागपत के स्कूलों में भी छुट्टी

कांवड़ यात्रा के दौरान सड़कों पर शिवभक्तों की बढ़ती संख्या और ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए गाजियाबाद के जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार मांदड़ ने अवकाश की घोषणा (Schools Closed)की है। जिले में कक्षा 1 से 12वीं तक के सभी सरकारी, गैर-सरकारी, प्राइवेट और मान्यता प्राप्त स्कूलों में 4 अगस्त से 12 अगस्त तक छुट्टियां रहेंगी। ऐसे में यहां आज यानी 4 अगस्त को स्कूलों में छुट्टी है।

Today Rampur School Closed Or Not: रामपुर के स्कूल कॉलेज में भी छुट्टी

रामपुर जिला प्रशासन ने भी श्रावण मास के चलते बरेली-रामपुर हाईवे पर स्थित एवं जिन विद्यालयों की बसों का आवागमन बरेली-रामपुर हाईवे मार्ग पर रहता है वहां स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया है। कार्यालय जिला विद्यालय निरीक्षक, रामपुर की ओर से जारी आदेश के मुताबिक कांवड़ यात्रा में श्रद्धालुओं का सड़क मार्ग से अधिक संख्या में आवागमन के चलते छात्र/छात्राओं की सुरक्षा के दृष्टिगत कक्षा-12 तक के ऐसे समस्त विद्यालय जोकि बरेली-रामपुर हाईवे पर स्थित हैं एवं जिन विद्यालयों की बसों का आवागमन बरेली-रामपुर हाईवे मार्ग पर रहता है। उन समस्त विद्यालयों का श्रावण मास के दौरान प्रत्येक शनिवार से सोमवार तक अवकाश घोषित किया जाता है।

Kya Aaj Delhi Ke School Band Hain: क्या आज दिल्ली के स्कूल बंद हैं या खुले हैं

बता दें दिल्ली के स्कूलों में आज यानी 4 अगस्त को किसी प्रकार का कोई अवकाश नहीं है। स्कूल अपने समय पर संचालित किए जाएंगे। अधिक जानकारी के लिए एक बार अपने स्कूल के प्रधानाचार्य या अध्यापक से संपर्क करें।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article