Numerology Horoscope 4 August 2026 : आज 4 अगस्त 2026, मंगलवार है। श्रावण माह चल रहा है, इसलिए आज भगवान शिव की उपासना करना विशेष फलदायी माना गया है। आज की तारीख का अंक 04 है। अंक 04 को संघर्षशील लेकिन शुभ माना जाता है और यह वैभव व प्रसिद्धि का कारक माना गया है। अंक 04 के स्वामी राहु हैं। 04-08-2026 का भाग्यांक भी 04 बन रहा है, जिसका स्वामी राहु है।
राहु का उपाय बुध से किया जाता है। भाग्य वृद्धि के लिए श्री गणेश की उपासना करना शुभ रहेगा। बुध, शुक्र, शनि और राहु आपस में परम मित्र माने जाते हैं। अंक 04 के मित्र अंक 05, 06 तथा 08 हैं। भाग्यांक 04 के स्वामी राहु, बुध के परम मित्र ग्रह हैं। बुध को वाणी, करियर, मन, धर्म, अध्यात्म, व्यय, ज्ञान, तंत्र, यात्रा, गुरु, आत्मबल और पॉलिटीक्स का प्रतीक माना जाता है।
मंगलवार के दिन सुंदरकांड और हनुमान चालीसा का 7 पाठ करना शुभ रहेगा। सायंकाल प्रदोष काल में शिव मंदिर जाकर दीप दान करें। सात अन्न का दान भी पुण्यदायी माना गया है। आइए अब अपने जन्मांक के अनुसार जानते हैं कि 4 अगस्त 2026 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।
मूलांक 1 (महीने की 1, 10, 19 और 28 तारीख में जन्मे लोग)
जन्मांक 1 वालों के लिए आज शुभ अंक 02 और 09 रहेंगे। सूर्य, चंद्रमा और भाग्यस्वामी बुध का सपोर्ट बना हुआ है, इसलिए जॉब और व्यवसाय में उन्नति के अवसर मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत का सकारात्मक परिणाम मिलने की संभावना है। भाग्यांक 04 और जन्मांक 06 वाला व्यक्ति आपको व्यवसाय में लाभ दे सकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से उदर संबंधी परेशानी हो सकती है, इसलिए खान-पान को लेकर सावधानी रखें। आज श्री सूक्त का पाठ करना शुभ रहेगा। लाल और नारंगी रंग आपके लिए शुभ रहेंगे। आज आपका भाग्य प्रतिशत 65% रहेगा।
मूलांक 2 (महीने की 2, 11, 20 और 29 तारीख में जन्मे लोग)
जन्मांक 2 वालों के लिए आज शुभ अंक 01 और 09 रहेंगे। जॉब में उन्नति को लेकर प्रसन्नता रहेगी और कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति मजबूत हो सकती है। व्यवसाय करने वालों के लिए भी दिन लाभदायक रह सकता है। नामांक 04 और 08 वाला व्यक्ति व्यवसाय में आपको लाभ दे सकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज आपकी हेल्थ अच्छी रहेगी और किसी बड़ी परेशानी के संकेत नहीं हैं। आज श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करना शुभ रहेगा। नीला और हरा रंग आपके लिए शुभ रहेगा। आज आपका भाग्य प्रतिशत 75% रहेगा।
मूलांक 3 (महीने की 3, 12, 21 और 30 तारीख में जन्मे लोग)
जन्मांक 3 वालों के लिए आज शुभ अंक 01 और 02 रहेंगे। गुरु अंक और राहु भाग्यस्वामी हैं तथा चंद्रमा और गुरु को मित्र माना जाता है। इसलिए आज का दिन जॉब के लिए प्रगति देने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र में किसी नए उत्तरदायित्व के आरम्भ के संकेत हैं। व्यवसाय करने वालों को भी कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है, जो भविष्य में लाभ का आधार बनेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से स्किन संबंधी विकार से कष्ट हो सकता है, इसलिए सावधानी रखें। आज तिल और उड़द का दान करना शुभ रहेगा। नीला और हरा रंग आपके लिए शुभ रहेगा। आज आपका भाग्य प्रतिशत 65% रहेगा।
मूलांक 4 (महीने की 4, 13, 22 और 31 तारीख में जन्मे लोग)
जन्मांक 4 वालों के लिए आज शुभ अंक 05 और 08 रहेंगे। बुध और राहु का सपोर्ट बना हुआ है। आज व्यवसाय में किसी बिजनेस डील को लेकर लाभ होने के संकेत हैं। अगर किसी व्यापारिक समझौते या महत्वपूर्ण प्रस्ताव पर बातचीत चल रही है तो उससे सकारात्मक परिणाम मिल सकता है। जॉब में अंक 06 और 08 नामांक वाले उच्चाधिकारियों की सहायता से प्रगति संभावित है। स्वास्थ्य में सुधार के लिए तिल और गुड़ का दान करना शुभ रहेगा। आज हनुमान बाहुक का पाठ करें। लाल और पीला रंग आपके लिए शुभ रहेगा। आज आपका भाग्य प्रतिशत 60% रहेगा।
मूलांक 5 (महीने की 5, 14 और 23 तारीख में जन्मे लोग)
जन्मांक 5 वालों के लिए आज शुभ अंक 04 और 08 रहेंगे। व्यवसाय में भाग्यांक 04 के स्वामी राहु और मित्र ग्रह शुक्र का सहयोग लाभ देने वाला रहेगा। कारोबार में कोई महत्वपूर्ण अवसर प्राप्त हो सकता है। जॉब में नामांक 04 और 06 वाले उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलने के संकेत हैं, जिससे कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति मजबूत हो सकती है। स्वास्थ्य को लेकर आज आप खुश रहेंगे और स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा। आज सुंदरकांड का पाठ करना शुभ रहेगा। हरा और नीला रंग आपके लिए शुभ रहेगा। आज आपका भाग्य प्रतिशत 55% रहेगा।
मूलांक 6 (महीने की 6, 15 और 24 तारीख में जन्मे लोग)
जन्मांक 6 वालों के लिए आज शुभ अंक 05 और 07 रहेंगे। आज जॉब में प्रोग्रेस के संकेत हैं। भाग्यांक 04 के स्वामी राहु और अंक स्वामी शुक्र का सहयोग उच्चाधिकारियों के माध्यम से मिल सकता है, जिससे जॉब में प्रमोशन का अवसर प्राप्त हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत को पहचान मिल सकती है। स्वास्थ्य की दृष्टि से लीवर के मरीज सावधानी बरतें और खान-पान में लापरवाही न करें। आज गाय को पालक खिलाना शुभ रहेगा। हरा और बैंगनी रंग आपके लिए शुभ रहेगा। आज आपका भाग्य प्रतिशत 60% रहेगा।
मूलांक 7 (महीने की 7, 16 और 25 तारीख में जन्मे लोग)
जन्मांक 7 वालों के लिए आज शुभ अंक 04 और 08 रहेंगे। आज का भाग्यस्वामी राहु है और इस अंक के स्वामी केतु हैं। व्यवसाय में गुरु, राहु और केतु के प्रभाव से कोई नया अनुबंध मिल सकता है। कारोबार में नई डील या जिम्मेदारी मिलने के संकेत हैं। जॉब में उच्चाधिकारियों के सहयोग से प्रमोशन को लेकर आशान्वित रह सकते हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से साइनस के रोगी सावधानी बरतें। आज हनुमान चालीसा का 7 बार पाठ करना शुभ रहेगा। हरा और बैंगनी रंग आपके लिए शुभ रहेगा। आज आपका भाग्य प्रतिशत 65% रहेगा।
मूलांक 8 (महीने की 8, 17 और 26 तारीख में जन्मे लोग)
जन्मांक 8 वालों के लिए आज शुभ अंक 06 और 08 रहेंगे। आज का भाग्यस्वामी राहु है और इस अंक के स्वामी शनि हैं। व्यवसाय को लेकर कोई बड़ा लाभ हो सकता है। राहु, शनि और गुरु के प्रभाव से कोई नई बिजनेस डील मिलने के संकेत हैं, जो भविष्य में लाभदायक साबित हो सकती है। जॉब में अति व्यस्तता रहेगी और काम का दबाव अधिक हो सकता है, लेकिन मेहनत का परिणाम भी मिलेगा। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा। आज श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करना शुभ रहेगा। हरा और लाल रंग आपके लिए शुभ रहेगा। आज आपका भाग्य प्रतिशत 60% रहेगा।
मूलांक 9 (महीने की 9, 18 और 27 तारीख में जन्मे लोग)
जन्मांक 9 वालों के लिए आज शुभ अंक 01 और 02 रहेंगे। मंगल और बुध का सपोर्ट बना हुआ है। इस अंक के स्वामी मंगल हैं और भाग्यस्वामी राहु का प्रभाव व्यवसाय को नई दिशा दे सकता है। कारोबार में कोई नई योजना या अवसर सामने आ सकता है। जॉब में नामांक 04 तथा 08 वाले उच्चाधिकारियों के सहयोग से पदोन्नति का मार्ग प्रशस्त हो सकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज स्वास्थ्य सुख अच्छा रहेगा। आज सात अन्न का दान करना श्रेयस्कर रहेगा। नारंगी और सफेद रंग आपके लिए शुभ रहेंगे। आज आपका भाग्य प्रतिशत 60% रहेगा।
4 अगस्त 2026 का उपाय
आज मंगलवार और श्रावण माह का संयोग है, इसलिए भगवान शिव और हनुमान जी की उपासना विशेष रूप से करें। सुंदरकांड और हनुमान चालीसा का 7 पाठ करना शुभ रहेगा। सायंकाल प्रदोष काल में शिव मंदिर जाकर दीप दान करें। भाग्य वृद्धि के लिए श्री गणेश की उपासना करें और सात अन्न का दान करें। अपनी श्रद्धा के अनुसार भगवान शिव का जलाभिषेक भी कर सकते हैं।
डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंकज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।
