एक दूसरे के गहने उधार मांगती हैं अंबानी लेडीज, सास-जेठानी के हार पहन हो रहा राधिका का गुजारा.. एक दो नहीं इतनी बार रिपीट हुई ज्वेलरी

अंबानी लेडीज के कपड़े तो बेशकीमती गहनों की डिजाइन्स हमेशा ही सुर्खियों में रहती है। ईशा से लेकर राधिका तक परिवार की हर महिला के पास करोड़ों की ज्वेलरी है, हालांकि फिर भी घर की लेडीज तीज त्योहार पर एक दूसरे के गहने रिपीट कर करके पहनती हैं। देखें कब कब अंबानी महिलाओं ने एक दूसरे की ज्वेलरी फ्लॉन्ट की, अंबानी ज्वेलरी कलेक्शन फोटो।

Authored by: अवनी बागरोलाUpdated Dec 16 2024, 10:57 IST
एक दूसरे के गहने उधार मांग पहनती हैं अंबानी लेडीजImage Credit : Instagram01 / 06

एक दूसरे के गहने उधार मांग पहनती हैं अंबानी लेडीज

अंबानी परिवार की बहुएं और बेटी हमेशा ही एक दूसरी के साथ बड़े प्यार से रहती हैं। और उनके प्यार का सबूत एक दूसरे के गहने-कपड़े मिल बांटकर फ्लॉन्ट करना है। राधिका ने श्लोका का डायमंड झालर हार कई बार पहना है, तो नीता जी की ज्वेलरी कई बार ईशा ने पहनी है।

राधिका ने पहना सास का हारImage Credit : Instagram02 / 06

राधिका ने पहना सास का हार

वायरल लुक में अंबानी खानदान की छोटी बहू राधिका ने सास नीता का बहुत पुराना डायमंड और रूबी से लदा रानी हार, ईयररिंग्स, और कंगन पहने थे। ये हार दोनों पर ही गजब लग रहा था।

ईशा खुद के गहने करती हैं रिपीटImage Credit : Instagram03 / 06

ईशा खुद के गहने करती हैं रिपीट

ईशा अंबानी ने अपने सालों पुराने हार भी कई बार रिपीट किए हैं। उनका ये शादी का डायमंड का करोड़ों का हार भी हर लुक के साथ गजब लगता है।

मां के गहनेImage Credit : Instagram04 / 06

मां के गहने

ईशा ने कई बार भाभी राधिका की अंगूठी तो मां के गहने उधार मांगकर पहने हैं। हैवी डायमंड और एमरल्ड जड़ा ये भारी भरकम हार नीता तो ईशा पर खूब जम ठम रहा है।

बहन के गहनेImage Credit : Instagram05 / 06

बहन के गहने

अंबानी बहू राधिका ने अपनी शादी में बहन अंजलि की शादी में पहने पुराने गहने फिर से पहने थे। हाथफूल, चोकर नेकलेस, मांगटीका तो ईयररिंग सब कुछ पुरानी थी। जो उनकी पुश्तैनी ज्वेलरी है।

बेटी का हारImage Credit : Instagram06 / 06

बेटी का हार

NMACC की ओपनिंग में ईशा ने ये डायमंड और तीन एमरल्ड का बेहद खूबसूरत हार पहना था। जिसे नीता अंबानी ने बेटे की शादी में दोबारा रिपीट किया था। हार के साथ साथ दोनों की ईय़ररिंग्स भी सेम थी।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!