​1000 साल पुरानी विरासत की साड़ी में राजसी लगीं नीता अंबानी, बालों में सजाए गेंदे के फूल तो गले में पहना पुराना हार, फोटोज वायरल​

लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंची नीता अंबानी की ये लाल रंग की पटोला साड़ी काफी वायरल हो रही है। साड़ी के साथ नीता जी ने अपना एक पुराना लेकिन बेशकीमती हार पहना था। देखें इस लुक से जुड़ी डिटेल्स।

Authored by: Avni BagrolaUpdated Sep 25 2026, 13:34 IST
नीता अंबानी की साड़ीImage Credit : Instagram/Varinder Chawla01 / 07

नीता अंबानी की साड़ी

नीता अंबानी की साड़ियां अक्सर ही चर्चा का विषय बनती रहती हैं। हाल ही में उन्होने लालबागचा राजा के दर्शन के लिए लाल रंग की ट्रेडिशनल 1000 साल पुराने इतिहास वाली पटोला साड़ी पहनी थी। साड़ी के साथ वाला हार, हेयरस्टाइल सब चर्चा में है।

लाल पटोला साड़ी Image Credit : Instagram/Varinder Chawla02 / 07

लाल पटोला साड़ी

नीता अंबानी कई बार गुजराती स्टाइल पटोला साड़ी स्टाइल कर चुकी हैं। लाल रंग की पटोला साड़ी में बेशक ही उनका लुक काफी ज्यादा सुंदर नजर आ रहा था।

ऐसा था पूरा लुकImage Credit : Instagram/Varinder Chawla03 / 07

ऐसा था पूरा लुक

नीता अंबानी ने दर्शन के लिए साड़ी को ट्रेडिशनल गुजराती सीधा पल्ला स्टाइल में ड्रेप किया था। नारंगी, लाल और गोल्डन के क्लासिक कलर कॉम्बिनेशन वाली ये साड़ी अपने आप में ही खास है।

ब्लाउज डिजाइनImage Credit : Instagram/Varinder Chawla04 / 07

ब्लाउज डिजाइन

साड़ी के साथ नीता जी ने मैचिंग एकदम ही प्लेन और सिंपल डिजाइन वाला ब्लाउज पहना था। जिसकी डोरी बैक वाली डिजाइन लुक में ग्रेस एड कर रही थी।

मिनिमल एक्सेसरीImage Credit : Instagram/Varinder Chawla05 / 07

मिनिमल एक्सेसरी

नीता जी ने साड़ी के साथ चूड़ियां, हार, ईयररिंग्स और कुछ रिंग्स पहनी थी। हालांकि सबका लुक हैवी नहीं बल्कि ग्रेसफुल लग रहा था।

कंट्रास्ट ज्वेलरीImage Credit : Instagram/Varinder Chawla06 / 07

कंट्रास्ट ज्वेलरी

नीता जी ने कंट्रास्ट डायमंड और ग्रीन एमरल्ड वाली बेशकीमती ज्वेलरी पहनी हुई थी। लाल साड़ी के साथ कंट्रास्ट कलर की ज्वेलरी अच्छी लगी।

हेयरस्टाइल और नेकलेस डिजाइनImage Credit : Instagram/Varinder Chawla07 / 07

हेयरस्टाइल और नेकलेस डिजाइन

नीता जी ने गेंदे के फूल सजाकर क्लासिक सा हेयरबन बनाया हुआ था। वहीं उनके हार का गणेश के मुख वाला डिजाइन लुक की हाईलाइट रहा। ये नेकलेस उन्होने दूसरी चेन के साथ पहले भी पहना हुआ है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!