पैसों का भारी नुकसान उठा सकते हैं इन 6 राशियों के लोग, धन के दाता चलने जा रहे हैं उल्टी चाल

Venus Retrograde 2026: धन के दाता दैत्यगुरु शुक्र आने वाले 3 अक्टूबर से उल्टी चाल चलने जा रहे हैं। इस दौरान वे अपनी खुद की राशि तुला में मौजूद रहेंगे। शुक्र की उल्टी चाल के कारण कुछ राशि वालों को भारी नुकसान होने की पूरी आशंका है। आइए जानते हैं कि वे राशियां कौन सी हैं।

Authored by: Mohit TiwariUpdated Sep 24 2026, 19:45 IST
उल्टी चाल चलेंगे शुक्र01 / 07

उल्टी चाल चलेंगे शुक्र

Venus Retrograde 2026: दैत्यगुरु शुक्र 3 अक्टूबर 2026 की दोपहर 12 बजकर 45 मिनट पर वक्री हो जाएंगे। यानी इसके बाद शुक्र अपनी सामान्य दिशा के बजाय उल्टी चाल से राशि परिवर्तन करेंगे। शुक्र करीब 14 नवंबर तक इसी वक्री अवस्था में रहेंगे। इस दौरान लगभग 6 नवंबर तक वह तुला राशि में रहेंगे और इसके बाद कन्या राशि में प्रवेश कर जाएंगे। ज्योतिष में शुक्र को प्रेम, विवाह, दांपत्य, धन, भौतिक सुख, वाहन, कला, सौंदर्य और विलासिता का कारक माना जाता है। जब यही ग्रह वक्री होता है तो इन क्षेत्रों से जुड़े फैसलों में दोबारा विचार, पुराने मामलों की वापसी और परिस्थितियों में बदलाव देखने को मिलता है। इस बार शुक्र की स्थिति और भी महत्वपूर्ण है क्योंकि शुरुआत में वह अपनी राशि तुला में वक्री होंगे और बाद में कन्या राशि में पहुंचेंगे, जहां शुक्र नीच के माने जाते हैं। इस पूरे गोचर में कुछ राशि वालों को विशेष सावधानी रखनी होगी। इनके लिए शुक्र की वक्री चाल रिश्तों, धन, नौकरी, खर्च और निजी फैसलों में दबाव बढ़ाने वाली साबित होगी। ऐसे में आइए जानते हैं कि किन राशि वालों के लिए यह परिवर्तन शुभ नहीं रहेगा।

​मेष राशि​02 / 07

​मेष राशि​

मेष राशि वालों के लिए शुक्र शुरुआत में सप्तम भाव में वक्री होंगे। यह भाव विवाह, जीवनसाथी, बिजनेस पार्टनर और पब्लिक डीलिंग से जुड़ा होता है। वक्री शुक्र यहां पहुंचकर रिश्तों में पहले दब चुकी बातों को फिर सामने ला सकते हैं। पति-पत्नी के बीच पुरानी नाराजगी वापस आ सकती है और बिजनेस पार्टनर के साथ पैसों या जिम्मेदारी को लेकर मतभेद बढ़ सकते हैं। 6 नवंबर के बाद शुक्र छठे भाव में पहुंचेंगे, जिससे विवाद, कर्ज और नौकरी का दबाव बढ़ेगा। इस दौरान रिश्ते में किसी तीसरे व्यक्ति की बात पर तुरंत भरोसा करने से बचें। हर शुक्रवार मां लक्ष्मी को सफेद फूल अर्पित करें और पति-पत्नी एक-दूसरे से कटु शब्द बोलने से बचें।

​वृषभ राशि​03 / 07

​वृषभ राशि​

वृषभ राशि के स्वामी शुक्र ही हैं, इसलिए उनका वक्री होना इस राशि के लिए सीधे तौर पर महत्वपूर्ण है। शुरुआत में शुक्र छठे भाव में रहेंगे। इससे नौकरी में प्रतिस्पर्धा, ऑफिस की राजनीति, कर्ज और स्वास्थ्य संबंधी चिंता बढ़ सकती है। जो लोग जॉब बदलने की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचना चाहिए। 6 नवंबर के बाद शुक्र पंचम भाव में आएंगे, जिससे प्रेम संबंध, संतान, पढ़ाई और निवेश से जुड़े मामले सक्रिय होंगे। पुराने प्रेम संबंध की कोई बात फिर सामने आ सकती है और निवेश को लेकर भी असमंजस बढ़ सकता है। शुक्रवार को चावल और सफेद मिठाई का दान करें तथा इस दौरान किसी नए निवेश में पैसा लगाने से पहले उसकी पूरी जानकारी जरूर ले लें।

​कर्क राशि​04 / 07

​कर्क राशि​

कर्क राशि वालों के लिए शुक्र चौथे भाव में वक्री होंगे। चौथा भाव घर, माता, वाहन, प्रॉपर्टी और मानसिक शांति का होता है। ऐसे में घर बदलने, संपत्ति खरीदने या बेचने और वाहन से जुड़े फैसलों में बार-बार बदलाव की स्थिति बनेगी। परिवार में किसी पुरानी बात को लेकर तनाव भी बढ़ सकता है। 6 नवंबर के बाद शुक्र तीसरे भाव में पहुंचेंगे, जहां कम्युनिकेशन और भाई-बहन से जुड़े मामलों में सावधानी जरूरी होगी। गुस्से में कही गई बात रिश्तों को नुकसान पहुंचा सकती है। शुक्रवार को अपनी माता या किसी बुजुर्ग महिला का आशीर्वाद लें और जरूरतमंद महिला को सफेद वस्त्र दान करें।

​कन्या राशि​05 / 07

​कन्या राशि​

कन्या राशि वालों के लिए शुक्र की वक्री चाल दो चरणों में असर डालेगी। 6 नवंबर तक शुक्र दूसरे भाव में रहेंगे, जिससे धन, बचत, परिवार और वाणी प्रभावित होगी। खर्च बढ़ सकता है और बोलचाल की एक छोटी गलती परिवार में बड़ा विवाद पैदा कर सकती है। इसके बाद शुक्र आपकी राशि यानी प्रथम भाव में प्रवेश करेंगे। यहां शुक्र नीच के माने जाते हैं। इससे आत्मविश्वास, रिश्तों और निजी फैसलों में उलझन बढ़ेगी। व्यक्ति एक फैसला लेने के बाद उसे दोबारा बदलने के बारे में सोच सकता है। शुक्रवार को मां लक्ष्मी की पूजा करें और खीर का भोग लगाकर गरीबों में बांटें।

​वृश्चिक राशि​06 / 07

​वृश्चिक राशि​

वृश्चिक राशि वालों के लिए शुक्र वक्री होकर द्वादश भाव में रहेंगे और यह स्थिति खर्च तथा मानसिक दबाव को बढ़ाने वाली रहेगी। विदेशी संपर्क, यात्रा, ऑनलाइन शॉपिंग और लग्जरी पर बेवजह पैसा खर्च हो सकता है। पुराने रिश्ते या कोई ऐसा मामला जिसे आप खत्म समझ चुके हैं, दोबारा सामने आ सकता है। 6 नवंबर के बाद शुक्र ग्यारहवें भाव में पहुंचेंगे, जिससे कमाई के अवसर आएंगे, लेकिन पुराने आर्थिक मामलों को सुलझाए बिना नया जोखिम लेना ठीक नहीं रहेगा। इससे बचने के लिए शुक्रवार को सफेद तिल या चावल का दान करें और अनावश्यक खरीदारी पर नियंत्रण रखें।

​कुंभ राशि​07 / 07

​कुंभ राशि​

कुंभ राशि वालों के लिए शुक्र पहले नवम भाव में वक्री होंगे। यह भाग्य, उच्च शिक्षा, लंबी यात्रा और गुरु का भाव है। शुक्र की वक्री चाल के दौरान किसी यात्रा, पढ़ाई या करियर प्लान में बार-बार बदलाव करना पड़ सकता है। किसी वरिष्ठ या गुरु से विचारों का मतभेद भी हो सकता है। 6 नवंबर के बाद शुक्र अष्टम भाव में चले जाएंगे, जहां अचानक घटनाएं, साझा धन, इंश्योरेंस और गुप्त आर्थिक मामलों का प्रभाव बढ़ता है। इसलिए साझेदारी के पैसों और जरूरी दस्तावेजों में विशेष सतर्कता रखनी होगी। शुक्रवार को सफेद पुष्प से मां लक्ष्मी का पूजन करें और शनिवार को जरूरतमंद व्यक्ति को भोजन कराएं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!